WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

देश और बच्चों के भविष्य निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका – बंटी विवेक साहू

गुरुजनों का सम्मान – सांसद ने गुरुजनों पर फूलों की वर्षा कर अभिनंदन और स्वागत किया, शाल श्रीफल और प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

छिंदवाड़ा यशो:-  सांसद बंटी विवेक साहू ने जिले भर से आए 5 हजार से अधिक गुरुजनों का साल और श्रीफल और प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया पूजा शिवी लॉन में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में सांसद ने पहले पहुंचते ही गुरुजनों पर फूलों से वर्षा कर अभिनंदन एवं स्वागत  किया उन्होंने सबसे पहले राष्ट्रपति, राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों का सम्मान किया फिर महिला शिक्षिकाओं और सभी शिक्षकों का सम्मान किया ।
देश और बच्चों के भविष्य निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका - बंटी विवेक साहू - Seoni News
 पिछले 12 वर्षों से शिक्षकों के सम्मान की परंपरा चली आ रही है बंटी विवेक साहू जब सांसद नहीं थे तभी से वे शिक्षकों का  सम्मान करते आ रहे  है, सांसद के  सम्मान से गदगद हुए शिक्षकों ने उन्हें आशीर्वाद दिया कि वह जिले ही नहीं देश प्रदेश में नाम रोशन करें ।
          सांसद ने गुरुजनों के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक देश का भविष्य गढने का काम करते हैं शिक्षा का महत्व देश में  बढ़ा है इससे शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने कहा कि शिक्षक विपरीत परिस्थितियों में भी शिक्षा देने का काम करते हैं सांसद ने शिक्षकों से कहा कि वह आदिवासी क्षेत्र में भी अच्छी शिक्षा प्रदान करने का काम करें, ईश्वर ने शिक्षक के रूप में उन्हें इसलिए चुना है कि देश का निर्माण और बच्चों का भविष्य बनाएं ।
उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी अच्छी शिक्षा प्रदान करें उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के बाद यदि किसी को सम्मान मिलता है वह हमारे शिक्षक को मिलता है।
  सांसद ने कहा कि गुरु की कृपा से आज यहां तक पहुंचे हैं और सबके प्रतिफल का परिणाम है कि अच्छे कार्य करने का अवसर मिला है। कार्यक्रम में विधायक कमलेश शाह, पूर्व विधायक रमेश दुबे, नगर निगम के अध्यक्ष विक्रम अहके,पूर्व जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती कांता ठाकुर, पूर्व विधायक नथन शाह, आशीष ठाकुर, कलेक्टर शीलेन सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी जीएस बघेल, विजय झंझरी, विजय पांडे, दारा जुनेजा,परमजीत बिज और जिले भर से आए हजारों की संख्या में शिक्षक गण उपस्थित थे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!