मंडलामध्यप्रदेश
जल संरक्षण और संवर्धन हम सभी नागरिकों का कर्तव्य – संपतिया उइके
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सूरजकुण्डधाम में किया गया वृक्षारोपण एवं श्रमदान..
मण्डला यशो:- मध्यप्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार के द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान (jal ganga sanvardhan abhiyaan) पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है जिसके तहत क्षेत्रों की नदियों, जलस्रोतों को स्वच्छता प्रदान कर जनजागरण किया जाना है ताकि प्रदेश के हर गांव में पानी के उपयोग एवं उसके सभी जलस्रोतों को बचाने की सभी नागरिकों को जिम्मेदारी तय हो सके। इस अभियान के तहत मण्डला विधानसभा क्षेत्र (Mandla Assembly Constituency) के सूरजकुण्ड धाम (Surajkund Dham) ग्राम रामबाग सकवाह में मण्डला विधायक मध्यप्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके (Madhya Pradesh Government Cabinet Minister Smt. Sampatia Uike) इस कार्यक्रम में शामिल होकर मां नर्मदा की स्वच्छता एवं पूजन तथा वृक्षारोपण (Cleanliness and worship of Mother Narmada and tree plantation) कर उपस्थित नागरिकों को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना का संदेश प्रदान करते हुए कहा कि हमारी नदियां, तालाब, कुंआ, बावडी सहित सभी जलस्रोत हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा हैं हम बचपन से यह संदेश सुनते और बुनते चले आ रहे हैं कि जल है तो जीवन है हम सबके सामूहिक प्रयासों से आने वाली पीढ़ी और अपने भविष्य के लिए 100 फीसदी हम पानी की व्यवस्था कर सकते हैं यदि हम आज से ही जागरूक होकर जल संरक्षण एवं संवर्धन के इस अभियान में अपनी पूरी भागीदारी सुनिश्चित करें। श्रीमती उइके ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकार के प्रयासों से संपूर्ण मध्य प्रदेश के गांव में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल हर घर जल की महत्वाकांक्षी योजना सरकार चला रही है। जिसके तहत गांव-गांव में घर-घर में शुद्ध पेयजल पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार ने बताया कि प्रतिदिन नगर के प्रमुख नर्मदा घाटों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा मां नर्मदा की पवित्र घाटों में स्वच्छता अभियान प्रात: एवं सायंकाल भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भीष्म द्विवेदी जी की उपस्थिति में चलाया जा रहा है रपटा घाट में चलाये जा रहे जल संरक्षण एवं संवर्धन अभियान के तहत अनेक सामाजिक संगठन एवं स्थानीय नगरीय प्रशासन शामिल होकर सहयोग प्रदान कर रहे हैं जिसके तहत रपटा घाट में स्वच्छता को लेकर स्थानीय नागरिकों में भी उत्साह है। सूरजकुंड में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, जिला पंचायत सदस्य संदीप सिंह, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष थामन बरमैया, नलिन हुंका, कालका भलावी,दुष्यंत कछवाहा, केशु कछवाहा, श्रीमती दीपा श्रीवास, श्रद्धा कुर्वेती,जागेश्वर कछवाहा, क्षेत्रीय जनपद सदस्य, सरपंच एवं स्थानीय नागरिक गण उपस्थित थे।





