आने वाली पीढिय़ों की चिंता हम सभी को करना होगा: प्रहलाद सिंह पटेल
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गांवों का हो रहा चहुंमुखी विकास: विवेक साहू
बातरा में दूधी नदी, सुरला खापा में शक्कर नदी और छिंदी में सीतारेवा नदी के उद्गम स्थल पर पंचायत मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और सांसद बंटी विवेक साहू ने किया पूजन अर्चन
छिंदी में आयोजित हुआ पंच सरपंच सम्मेलन
Chhindwara 08 May 2025
छिंदवाड़ा यशो:- आने वाली पीढिय़ों की चिंता हम सभी को करना होगा, सामुदायिक सहयोग से ही स्वच्छता अभियान सफल हो सकता है, बारहमासी नदियों पर संकट आएगा तो नर्मदा जैसी बड़ी नदियों पर भी संकट आएगा। यह बात जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तामिया के ग्राम बातरा में दूधी नदी के उद्गम स्थल सुरलाखापा में स्थित शक्कर नदी के उद्गम स्थल और ग्राम छिन्दी में स्थित सीतारेवा नदी के उद्गम स्थल पर आयोजित पूजन अर्चन के कार्यक्रम के दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कही। ग्राम छिंदी में पंच सरपंच सम्मेलन कर आयोजन भी किया गया। इस दौरान कार्यक्रमों को पंचायत मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल,सांसद बंटी विवेक साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव और विधायक राजा कमलेश शाह ने भी संबोधित किया। वहीं सभी प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने ग्राम छिंदी में हजारी लाल साहू के निवास स्थान पर आमजनों से मुलाकात करते हुए बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान भी किया।
जल गंगा संवर्धन अभियान के दूसरे माह में तामिया की ग्राम पंचायत हर्रा कछार के ग्राम बातरा में दूधी नदी के उद्गम स्थल, सुरलाखापा में स्थित शक्कर नदी के उद्गम और ग्राम छिंदी में स्थित सीतारेवा नदी के उद्गम स्थल पर गुरुवार 8 मई को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वही ग्राम छिंदी में पंच सरपंच सम्मेलन कर आयोजन भी किया गया। जिसमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के साथ सांसद बंटी विवेक साहू प्रमुख रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरूआत में अतिथिगणों ने गांव में कन्याओं का पूजन किया। इसके बाद श्री पटेल एवं सांसद श्री साहू द्वारा बातरा में दूधी नदी के उद्गम स्थल और सुरला खापा में स्थित शक्कर नदी के उद्गम स्थल पर विधि विधान से पूजा अर्चना की गई।
इस अवसर पर महापौर विक्रम अहके, पूर्व विधायक नथनशाह कवरेती, जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी, भाजपा नेत्री कामिनी शाह, श्रीमती केसर नेताम, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल राय, राजू नरोटे, मंडल अध्यक्ष दयाराम इरपाची, पवन बंजारा, नीलेश पटेल, विनोद चंद्रवंशी, श्रीमती दीपा श्याम डेहरिया, वरिष्ठ पार्षद विजय पांडे, वरिष्ठ भाजपा नेता हजारी लाल साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष रिजवान कुरैशी, जनभागीदारी अध्यक्ष भरत घई, युवा नेता अजय सक्सेना, धमेन्द्र मिगलानी, सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि गण और कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह, जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे।



