WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
सिवनी

नगर परिषद से हमें हटाया जाएं – सुविधाएँ नहीं परेशानियाँ बढ़ी 

ग्राम तिंसा ,गहरानाला और जामुनपानी के रहवासियों ने मांग की 

रोजी गयी, रोजगार गया, टैक्स लाद दिया 25 हजार 

छपारा यशो:- 30 सितंबर सोमवार को दोपहर 1:30 बजे छपारा नगर परिषद कार्यालय में परिषद अंतर्गत आने वाली ग्राम गहरानाला,जमुनापानी और तिंसा के बड़ी संख्या में पहुंचीं महिलाओं और पुरुषों ने परिषद कार्यालय पहुंचकर नगर परिषद सीएमओ श्याम गोपाल भारती को ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में कहा गया है कि तीनों ग्राम  जो नगर परिषद के वार्ड नंबर 1 और 2 के अंतर्गत आते हैं जहां आदिवासी मजदूर वर्ग निवास करते हैं और सभी कृषि मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले हैं । जब से उनका गांव परिसीमन किया जाकर परिषद में ले लिया गया है तब से राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना से उन्हें जो कार्य करके रोजी-रोटी मिल रही थी वह बंद हो गई । वहीं परिषद के द्वारा उन्हें सड़क नाली स्ट्रीट लाइट जैसी कोई भी दी जाने वाली मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं । ऊपर से नगर परिषद के द्वारा लगाया गया भारी-भरकम टेक्स आर्थिक परेशानियों का कारण बन रहा है । 
ज्ञात हो कि नगर परिषद छपारा को गठन हुए अगस्त 2024 में दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है नगर परिषद गठन करने के लिए हुई परिसीमन प्रक्रिया से ग्रामीणों का आरोप है कि उनके सहमति के बगैर ही उनके ग्रामों को नगर परिषद में जोड़ा गया है । उक्त ग्रामों के ग्रामीणों से जब दो वर्षों के बाद नगर परिषद के द्वारा टेक्स वसूली  की जा रही है तो उन्हें जो बकाया रकम बतायी जा रही है वह राशि जमा करना उनके बूते की बात नही है । यह राशि किसी की 20000/- तो किसी की 25000/- रुपए है यह भारी भरकंप रकम सुन कर गा्रमीणों के होश उड़ गए गहरानाला,तिंसा और जामुनपानी ग्रामों को नगर परिषद छपारा से पृथक कर पहले की तरह ग्राम पंचायत में करने की मांग जिला प्रशासन से की गई है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!