WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
टेक्नोलॉजीमध्यप्रदेशसिवनी

शैक्षणिक पुस्तकालयो में आधुनिक प्रौद्योगिकी की उपयोगिता पर वेबिनार सम्पन्न

सिवनी यशो:- मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशन में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी में शैक्षणिक पुस्तकालयो में आधुनिक प्रौद्योगिकी की उपयोगिता पर वेबिनार आयोजित हुआ।
इस आयोजन के शुभारंभ सत्र में माँ सरस्वती का पूजन कर भारतीय ग्रंथालय के पितामह डॉ एस आर रंगनाथन के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर वेबिनार का शुभारंभ किया । इस अवसर पर डॉ अरविन्द चौरसिया प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि लाइब्रेरी से जुड़े नए टूल टेक्निक के माध्यम से ज्ञान प्राप्ति के स्तर पर नित नए आयाम प्राप्त किये जा सकते है।


वेबिनार की उपयोगिता ओर शीर्षक के महत्व को डॉ प्रदीप त्रिवेदी व वेबिनार आयोजक संयोजक पीजी कालेज सिवनी के लाइब्रेरियन सी एल अहिरवार ने प्रकाश डाला इसके उपरांत टेक्निकल सेशन में विषय विशेषज्ञ डॉ रामकुमार दांगी डिप्टी लाइब्रेरियन बनारस हिन्दू विश्विद्यालय उत्तर प्रदेश व दूसरे विषय विशेषज्ञ डॉ मनीष कुमार बाजपेयी डिप्टी लाइब्रेरीयन राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय लखनऊ से जुड़कर उपस्थित विद्यार्थियों को वर्तमान समय मे लाईब्रेरी से जुड़कर नवीन तकनीक के माध्यम से कम समय मे ज्यादातर पठन पाठन सामग्री व बड़े स्तर की खोजो को स्थानीय स्तर पर कम्प्यूटर ,मोबाइल की मदद से कैसे लाभान्वित हुआ जा सकता है इस वेबिनार की सफलता में विद्यार्थियों की शत प्रतिशत उपस्तिथि रही साथ ही वर्चुअल क्लास रूम में अपनी उपस्थिति के माध्यम से भी सैकड़ो छात्र-छात्राये उपस्थित रहे इस सफल आयोजन के लिए प्राचार्य डॉ रविशंकर नाग ने आयोजक मंडल को शुभकामनाएं व बधाई प्रेषित की आयोजन की टेक्निकल टीम में प्रो अनिल बिंझिया,प्रो शशिकांत नाग,क्रीड़ा अधिकारी के सी बापू राउर,क्रैश सनोडिया,सतीश रजक सहित समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों का सहयोग
अंत मे आभार प्रदर्शन सीएल अहिरवार ने किया

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!