सिवनीमध्यप्रदेश
छतरी चोरी हुई तो नहीं मानी हार… सागौन के पत्तों से बना डाली देसी छतरी, छपारा के रघुवीर का जुगाड़ बना चर्चा का विषय
पिता से सीखी पारंपरिक कला आई काम, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश

Seoni, 18 July 2026
सिवनी / छपारा यशो:- बारिश के मौसम में जहां अधिकांश लोग नई छतरी खरीदने बाजार का रुख करते हैं, वहीं सिवनी जिले के छपारा निवासी रघुवीर सैयाम ने अपनी पारंपरिक समझ और देसी हुनर से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
रघुवीर की छतरी चोरी हो गई थी। इसके बाद उन्होंने नई छतरी खरीदने के बजाय सागौन के बड़े पत्तों से पारंपरिक शैली में छतरी तैयार कर ली।
रघुवीर बताते हैं कि बचपन में उन्होंने अपने पिता को जंगल और खेतों में काम करते समय सागौन के पत्तों से छतरी बनाते देखा था। वही कला आज उनके काम आई।
बारिश में जब वे इस देसी छतरी के साथ निकले तो लोग रुककर उसे देखने लगे। स्थानीय लोगों ने इसे पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता और पारंपरिक ज्ञान का सुंदर उदाहरण बताया।



