Seoni 27 March 2025
सिवनी यशो:-इस्लामी पवित्र महा रमजान शरीफ़ 2 मार्च से शुरू हुए थे जो कलेंडर तारीख से एक दिन पीछे चल रहे हैं इस्लामी महा रमजान शरीफ़ की 24 तारीख 24 वा रोजा है जबकि अंग्रेजी तिथि मार्च महा की 25 तारीख है इस लिहाज से अगर उर्दू तिथि चांद 29 सा दिखाई देता है तो ईदुलफितर ईद का पर्व त्यौहार 31 मार्च को मनाया जा सकता है, और अगर उर्दू तिथि का चांद 30 सा होता है तो रमजान शरीफ़ के मुकम्मल 30 रोज़े रखे जाएंगे और ईदुलफितर 1 अप्रैल को मनाई जा सकती हैं।
सूफी समाजिक कार्यकर्ता मंज़ूर रज़ा क़ादरी द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है की रमजानुल मुबारक का आखिरी अशराह शुरू हो गया है जिसमें पाच मुक़द्दस रात जिसे शबे कद्र कहा जाता है जो 21 वी 23 वी 25 वी 27 वी 29 वी शब कद्र के रुप में मनाईं जाती है ज्यादातर मस्जिदों में 27 वी शबे कद्र कों कुरान मजीद हुफफाज ए इकराम द्वारा मुकम्मल कर सुना दिया जाता है, जबकि तराहवी की नमाज़ चांद देखकर शुरू की जातीं हैं और चांद देखकर खत्म की जाती है चांद अगर अपने क्षेत्र में नहीं दिखाई देता है तब एतराफ के क्षेत्रों में अगर चांद दिखाई देता है तो शरई शहादत तस्दीक के बाद ऐलान किया जाता है, इस मौके पर उलमा ए अहले सुन्नत व जमात सुन्नी तंजीम तहरीक का अहम योगदान रहता है।
लिहाजा चांद 29 सा होगा तो ईदुलफितर 31 मार्च बरोज पीर को मनाई जा सकती हैं, और रमजानुल मुबारक के 30 रोज़े पुरे होते हैं तो याने ईदुलफितर का चांद 30 सा दिखाई देता है तो फिर ईदुलफितर ईद का पर्व त्यौहार 1 अप्रैल बरोज मंगल को मनाई जाएगी, इस मौके पर संपूर्ण देश एवं प्रदेश सहित सिवनी जिले भर में सुबह 7 बजे से 9,30 बजे तक अलग-अलग क्षेत्रों गांव कस्बों ब्लाकों सहित शहरी क्षेत्र ईदगाह मस्जिद बुधवारी बजार नूर अंबिया मस्जिद पिजारी मोहल्ला मस्जिद रज़ा मस्जिद गौसिया मस्जिद गरीब नवाज मस्जिद ताजुल वरा मस्जिद सहित और भी अन्य मस्जिदों में ईदुलफितर ईद की नमाज़ अदा की जाती है।
इसी प्रकार छपारा केवलारी बरघाट कुरई ख्वासा आदेगाव कानीवाडा भोमा धूमा लखनादौन कहानी घंसौर किंदरई केदारपुर उगली पाडया छपारा जनता नगर बोरदई जिले भर में तमाम मस्जिदों में नमाज अपने तय किये गए वक्त पर नमाज़ पढ़ी जाएगी जों सुबह लगभग 7 बजे से 9,30 बजे तक सभी मस्जिदों में अदा की जाएगी। अमन-चैन शांति सद्भावना आपसी भाईचारे वाले इस पर्व ईदुलफितर कों जिले भर में शांति पूर्वक मनाया जाएगा । आगामी दिनों में बहुसंख्यक समुदाय के भी बड़े पर्व त्यौहार है जिसे देखते हुए समूचे मुस्लिम समाज समाजिक कार्यकर्ता संगठनों धार्मिक नेता धर्म गुरु से अपील है की है कि हमारे देश प्रदेश जिला सिवनी में आपसी भाईचारा कायम रखने गंगा जमुनी तहज़ीब संस्कृति को क़ायम रखने विषेष दुआ करते हुए देश की एकता अखंडता भाई चारा क़ौमी एकता कों बढ़ावा देने का प्रयास करें। ईदुलफितर ईद पर पैगम्बर हजरत मोहम्मद सल्लाहो अलैय वसल्लम ने यतिमो बेहसरा मजलूमों बेवाओं खासतौर पर यतिमो पर सफ्कत का हाथ रख कर दुनियाएं इंसानियत को इंसानियत का पैगाम दिया है।
आगामी दिनों में लगातार त्यौहार पर्व को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन नगर पालिका परिषद सिवनी से अपील है की सभी मुस्लिम बहुल क्षेत्रों खासतौर पर ईदगाह मस्जिद बुधवारी बजार ईदगाह मस्जिद जियारत सभी मस्जिदों के आसपास मोहल्ले में साफ-सफाई बिजली पानीं व्यवस्था सुसज्जित बनाने में अहम विषेष रूप से नगर पालिका परिषद छपारा केवलारी बरघाट लखनादौन सहित ग्राम पंचायत व्यवस्था बना कर सहयोग प्रदान करें एवं जिला पुलिस अधीक्षक महोदय चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था यातायात व्यवस्था को लेकर विषेष अपील है खासतौर पर ईदुलफितर ईद के दिन शहरी क्षेत्र में ईदगाह मस्जिद बुधवारी बजार से जियारत दरगाह तक सुबह से नो इंट्री बस वगैरह के रुट दोपहर 1 बजे तक डायवर्ड करने की अपील की गई है।





