लाड़ली बहनों को 4000 रूपये प्रतिमाह और धान के 31 सौ रूपये कब देगी सरकार
कांग्रेस के किसान न्याय आंदोलन में शामिल हुये केवलारी विधायक ठा. रजनीश सिंह
Seoni 22 January 2025
सिवनी यशो:- 22 जनवरी बुधवार को केवलारी विधायक ठा. रजनीश हरवंश सिंह ने मण्डला जिले के बिछिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मांद में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की अध्यक्षता में बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा के द्वारा आयोजित किसान न्याय आंदोलन में सम्मिलित होकर सहभागिता किया।
विधायक ठा. रजनीश हरवंश सिंह ने मध्यप्रदेश में काबिज भाजपा सरकार के द्वारा विगत वर्ष 2023 में विधानसभा चुनाव के दौरान किसानों से किए गए वादों को पूरा नहीं करने पर बिछिया विधानसभा में किसानों एवं कांग्रेस जनों के साथ मिलकर किसान आंदोलन किया।
कांग्रेस ने आंदोलन में भाजपा सरकार द्वारा चुनाव के दौरान किए गए वादों का उल्लेख करते हुये कहा कि सरकार ने किसानों को गेंहू के दाम 2700 रू. प्रति क्विंटल एवं धान के दाम 3100 रू. प्रति क्विंटल, लड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाकर 4000 रू.।
, सिलेंडर गैस के दाम 450 रू. में दिये जाने की घोषणा की थी जो सरकार द्वारा आज तक पूरी नहीं की गयी । कांग्रेस ने सरकार से वायदे पूरे की मांग को लेकर मण्डला के किसानों के साथ विशाल किसान आंदोलन में किया ।
आयोजित किसान आंदोलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (State Congress President Jitu Patwari) ,नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार,उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अरुण यादव, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह,लखन घनघोरिया,ओमकार मरकाम,विधायक गण विवेक पटेल ,चैन सिंह उइके,संजय उइके,मधु भगत पूर्व विधायक संजय यादव समेत समस्त जिला कांग्रेस मण्डला के पदाधिकारी गण युवा कांग्रेस,महिला कांग्रेस,एन एस यू आई, प्रकोष्ठ एवं विभाग के पदाधिकारी गण समेत हज़ारों हजार की संख्या में क्षेत्रीय किसान बंधुओं की उपस्थिति रही।



