WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
Uncategorized

छिंदवाड़ा प्रेस एसोसिएशन की मदद से 71 दिन बाद गुजरात में मिला पांढुर्ना का लापता युवक

  छिन्दवाड़ा यशो:- पत्रकारों के हितों के लिए काम करने के साथ-साथ छिंदवाड़ा प्रेस एसोसिएशन जनसेवा में भी अहम भूमिका निभा रहा है इसी के चलते नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी मेले से लापता हुए पांढुर्णा के युवक को 71 दिन बाद ढूंढ निकालने में छिंदवाड़ा प्रेस एसोसिएशन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है पांढुर्ना का रहने वाला राजेंद्र पिता भागवत खोड़े नागद्वारी मेले के दौरान पचमढ़ी से अचानक लापता हो गया था जो गुजरात प्रदेश के भुज जिले के कच्छ सकुशल वापस लाया गया है।

मानव ज्योति सामाजिक संस्था की समाजसेविका संचालिका रितु वर्मा ने बताया कि राजेंद्र गुजरात भुज जिले के कच्छ शहर में घूमते मिला था। हालांकि वह गुजरात कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी राजेंद्र नहीं बता सका। आश्रम में राजेंद्र को रखकर उसके खाने पीने की व्यवस्था की गई थी। राजेंद्र ने पूछताछ के दौरान बताया गया कि वह मप्र के पांढुर्णा का निवासी है।

समाजसेविका रितु वर्मा ने इसकी जानकारी छिन्दवाड़ा प्रेस एसोसिएशन के अध्यक्ष पत्रकार महेंद्र राय को दी,महेंद्र राय ने पांढुर्ना के पत्रकार काशीनाथ बालपांडे को जानकारी देकर युवक के परिजनों से संपर्क किया फिर परिजनों ने सामाजिक संस्था मानव ज्योति की समाजसेविका रितु वर्मा से बात करने के बाद गुजरात जाकर युवक को 71 दिन बाद पांढुर्णा वापस लेकर आए।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!