Seoni 23 January 2025
सिवनी यशो:- थाना डूंडासिवनी क्षेत्रांर्गत 20-21 जनवरी की दरम्यानी रात ग्राम मानेगांव में श्रीमती नीतू विश्वकर्मा की खाना फेंकने पर गुस्साएँ केसरी शिववेदी ने हत्या कर दी ।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रेया विश्वकर्मा पिता विजय विश्वकर्मा निवासी ग्राम मरझोर थाना कोतवाली सिवनी द्वारा पुलिस को बताया गया था कि उसकी माँ श्रीमती नीतू विश्वकर्मा 18.जनवरी को सिलाई दुकान में जाने के बाद से घर वापस नहीं आने पर 20 जनवरी को थाना कोतवाली में गुमइंसान दर्ज कराया था ।
जिसकी तलाश करने पर दिनांक 20.01.2025 को ग्राम मानेगांव में उसके परिचित केसरी ऊर्फ सुक्कू शिववेदी के घर पर मृत अवस्था में पाई जाने पर मर्ग क्रमांक 05/2025 धारा 194 क्चहृस्स् पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया। दौरान जांच के घटना स्थल निरीक्षण, पी.एम. रिपोर्ट एवं साक्षीयों के कथन के आधार पर आरोपी केसरी ऊर्फ सुक्कू शिववेदी निवासी मानेगांव द्वारा मृतिका नीतू विश्वकर्मा पति विजय विश्वकर्मा उम्र 48 साल निवासी मरझोर थाना कोतवाली सिवनी की हत्या करना प्रथम दृष्टिया पाये जाने पर अपराध क्रमांक 32/2025 धारा 103 (1) क्चहृस् पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक जी.डी. शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिवनी श्रीमती पूजा पाण्डे के मार्गदर्शन में घटना की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित कर आरोपी केसरी ऊर्फ सुक्कू शिववेदी निवासी मानेगांव की तलाश पतासाजी कर आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी केसरी ऊर्फ सुक्कू शिववेदी द्वारा दिनांक 18.01.2025 की रात मृतिका नीतू विश्वकर्मा द्वारा खाना फेंकने की बात पर आरोपी केसरी ऊर्फ सुक्कू शिववेदी द्वारा गुस्सा में मृतिका नीतू विश्वकर्मा की गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया गया। आरोपी केसरी ऊर्फ सुक्कू शिववेदी को दिनांक 23 जनवरी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया।
थाना प्रभारी डूण्डासिवनी किशोर वामनकर, थाना प्रभारी कोतवाली सतीश तिवारी, उपनिरीक्षक अर्पित भैरम, सउनि. बालकृष्ण त्रिगाम, प्र.आर. शेखर बघेल, प्र.आर. उमेश्वरी चौधरी, आर. सीताराम जावरे, आर. अंशुमन राजपूत, आर. अखिलेश माहौरे, आर. एजाज खान, आर. नीतेश राजपूत, आर. विक्रम देशमुख, आर. सौरभ ठाकुर, आर. रूपेश हिंगवें, सायबर सेल से सउनि, देवेन्द्र जायसवाल सराहनीय योगदान रहा है ।



