WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेश

ऋषी पंचमी पर व्रत रख महिलाओं ने किया सर्पणी नदी में स्नान

   छिंदवाड़ा/मोहगांव यशो:-  पुण्य , पवित्र धर्मनगरी अर्धनारीश्वर ज्योर्तिलिंग मोहगांव नगर के अर्धनारिश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर संस्थान मोहगांव में ऋषी पंचमी का उत्सव बडे धुमधाम से संपन्न हुआं विगत 2 दिनो से संस्थान में ऋषी पंचमी उत्सव की तैयारी होने लगी जिसमें नगर पुलिस प्रषासन द्वारा यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्थाए नगर परिषद प्रषासन द्वारा सफाई पेयजल व्यवस्थाए मंदिर संस्थान द्वारा भक्तों के भोजन प्रसाद आदि व्यवस्था की गई, पुजारी ब्राम्हण द्वारा सप्त ऋषी कश्यप, अत्रि, भारद्वाज, विष्वामित्र, गौतम, जमदग्नि एवं वषिष्ठ सहित पतिव्रता ऋषी पत्नि अरूंधती का आव्हान कर पूजा अर्चना की जिसमें जिले के आस.पास के 6 जिलो से लागभग 2000 महिलाओं द्वारा सुबह 06 बजे से ही सर्पणी नदी तट पर स्नान कर पुजा में बढ ़-चढ़ कर भाग लिया गया। पुजन के साथ-साथ दोपहर 12 बजे से ह.भ.प.श्री  चितांमण महाराज गुर्वेंजी की ओजस्वी वाणी से हरि किर्तन संपन्न हुआ ।
 इस अवसर पर ऋषी मंदिर बनाने में अपना अमुल्य योगदान देने के लिये ग.भा.गंगुबाई स्व.जानरावजी ब्रम्हे का सत्कार किया गया। संस्थान द्वारा ऋषि उजवनी ने लिए आए महिलाओं के लिए पूजन के पश्चात ऋषि मंदिर प्रांगण में भोजन व्यवस्था की गई जिसमे महाप्रसाद वितरण में अर्धनारीश्वर व्यायाम शाला के युवाओं का योगदान रहा ,जिसके पश्चात  नागद्वारी कढांई की तैयारीयां प्रारंभ की गई, नागद्वारी कढ़ाई के पहले अर्धनारीश्वर ज्योर्तिलिंग मंदिर प्रांगण में नगर के सभी डाहक मंडलों द्वारा भगवान भोलेनाथ में पहाड़ी भजन गए गए, जिसे सुनकर कर भगवान मेघनाथ भी खुश होकर पानी बरसने लगे, जिसके पश्चात प्रतिदिन के अनुसार भगवान अर्धनारीश्वर ज्योर्तिलिंग की महा आरती की गई जिसके बाद ,नागद्वारी कढ़ाई की आरती की गई । 
इस पुन्य अवसर पर नगर अध्यक्ष संदिप घाटोडे न.प.उपाध्यक्षा निलम दिनेष बांगडे थाना प्रभारी श्री रूपलाल उईके, संस्थान अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र शर्मा, महासचिव दषरथ बावनकर, सचिव रूखमांगद येलकर, कोषाध्यक्ष नाना वैद्य, सह-सचिव दिनेष बांगडे, समस्त नगरवासी उपस्थित थे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!