अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा भाजपा कार्यालय में हुआ महिला सम्मान कार्यक्रम
Chhindwara 08 March 2025
छिंदवाड़ा यशो :- अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय छिंदवाड़ा में महिला मोर्चा द्वारा भारतीय जनता पार्टी की जिले की समस्त कार्यकर्ता बहनें एवं जिले की समस्त जनप्रतिनिधि बहनों का स्वागत एवं सम्मान का कार्यक्रम रखा गया । इस कार्यक्रम में जिले के सांसद श्री विवेक बंटी साहू जी ने सभी बहनों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया एवं प्रशस्ती पत्र देकर सम्मान किया । अपने उद्बोधन में सांसद जी ने कहा जिले की प्रत्येक मातृशक्ति के सम्मान के लिए मैं जीवन भर आपके भाई एवं बेटे के रूप में आपके समक्ष खड़ा रहूँगा ।
इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के शुभंकर जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने मंच से भारतीय जनता पार्टी की समस्त उपस्थित बहनों को अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुसार राजनीतिक एवं संगठनात्मक क्षेत्र में बहनों की भागीदारी को बढ़ावा देने की बात कही ।
महापौर विक्रम अहाके ने अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं को संबोधित किया । महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती गरिमा प्रतीक दामोदर ने इस कार्यक्रम में महिला मोर्चे की समस्त कार्यकर्ता, पदाधिकारी बहने एवं समस्त महिला जनप्रतिनिधि का स्वागत किया और महिला कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे संगठन में अपनी उपस्थिति दे । जिससे संगठन में महिलाएं भी कुशल नेतृत्व कर सकें ।
इस कार्यक्रम में मंच पर पूर्व महापौर श्रीमती कांता सदारंग, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कांता ठाकुर जी, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती किरण खातरकर, श्रीमती पूर्णिमा जैन, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सविता भोसम, श्रीमती तुलसा परतेती, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्रीमती सोनिया कुमरे, श्रीमती मीना दुबे, श्रीमती अमिता बरैया, श्रीमती रीना देशमुख, सुश्री उदिता यादव, श्रीमती चित्रा चौकसे, श्रीमती माया बंदेवार, श्रीमती जया विश्वकर्मा, श्रीमती नीलू क्षेत्रीय, श्रीमती निशा गोस्वामी, श्रीमती नीतू सराठे, मंडल अध्यक्ष श्रीमती लीला बजोलिया, श्रीमती दीपा श्याम डेहरिया एवं छिंदवाड़ा जिले की समस्त मंडल अध्यक्ष बहनों एवं समस्त कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि बहनें उपस्थित रही ।



