Uncategorized

आदानी पॉवर प्लांट और छिंदवाड़ा प्लस परियोजना का कार्य जल्द शुरू हो : सांसद बंटी विवेक साहू

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर उद्योग, विश्वविद्यालय और रोजगार के मुद्दे उठाए

Chhindwara 09 June 2026
छिंदवाड़ा यशो:- बंटी विवेक साहू छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के विकास को लेकर लगातार सक्रिय हैं। सांसद के प्रयासों से क्षेत्र में कई बड़े विकास कार्यों को गति मिली है। इसी क्रम में भोपाल प्रवास के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने मोहन यादव से मुलाकात कर आदानी पॉवर प्लांट, छिंदवाड़ा प्लस परियोजना, विश्वविद्यालय निर्माण और उद्योग स्थापना जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात करते सांसद बंटी विवेक साहू
आदानी पॉवर प्लांट और छिंदवाड़ा प्लस परियोजना जल्द शुरू हो : सांसद बंटी विवेक साहू

आदानी कंपनी को आवंटित 1200 एकड़ भूमि का उठाया मुद्दा

सांसद बंटी विवेक साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि चौंसरा क्षेत्र में आदानी कंपनी को वर्षों पहले किसानों से अधिग्रहित लगभग 1200 एकड़ भूमि आवंटित की गई थी, लेकिन अब तक वहां कोई उद्योग स्थापित नहीं किया गया है।

सांसद ने मुख्यमंत्री से मांग की कि उक्त भूमि पर शीघ्र उद्योग स्थापित कराया जाए अथवा किसानों को उनकी जमीन वापस की जाए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मामले में आवश्यक सहयोग और सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

छिंदवाड़ा प्लस परियोजना में उद्योग स्थापना की मांग

भोपाल प्रवास के दौरान सांसद ने सौंसर क्षेत्र में मेसर्स छिंदवाड़ा प्लस डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड को आवंटित 770.452 हेक्टेयर भूमि का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया।

सांसद ने मुख्यमंत्री को बताया कि उक्त भूमि पर अब तक किसी प्रकार का उद्योग स्थापित नहीं हुआ है, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर नहीं मिल पा रहे हैं।

सांसद श्री साहू ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि क्षेत्र में शीघ्र उद्योग स्थापित कर बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाए। मुख्यमंत्री ने इस विषय में भी हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय निर्माण के लिए राशि की मांग

सांसद बंटी विवेक साहू ने मुख्यमंत्री से छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय के शीघ्र निर्माण को लेकर भी चर्चा की।

उन्होंने विश्वविद्यालय भवन निर्माण के लिए आवश्यक राशि स्वीकृत करने का निवेदन किया। इस दौरान उच्च शिक्षा और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

मंत्रियों से भी की मुलाकात

भोपाल प्रवास के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने एंदल सिंह कंषाना एवं कुंवर विजय शाह से भी मुलाकात की।

सांसद ने कृषि मंत्री से पांढुर्णा जिले में कृषि विज्ञान केंद्र स्थापित करने तथा कृषि महाविद्यालय निर्माण की मांग की।

वहीं आदिम जाति विकास मंत्री से छात्रावासों एवं स्कूलों के लिए स्वीकृत राशि पर आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी सहयोग की अपेक्षा जताई।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button