सिवनी यशो:- पिछले समय पूर्व ही सिवनी छिंदवाड़ा मार्ग का निर्माण हुआ था परंतु अल्प समय में ही मार्ग के परखच्चे उउ़ गये । लंबे समय से वहाँ सड़क ही नहीं थी आये दिन दुर्घटनाएं सुनने को मिल रही थी । इसी कारण से समस्त क्षेत्रवासियों की आवाज उठाते हुए युवा कांग्रेस नेता ओम उपाध्याय ने दिनाँक 31 जुलाई को सिवनी कलेक्टर से इस सड़क को तत्काल सुधारने की मांग की थी एवं मांग न पूरी होने पर क्षेत्र वासियों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी थी आंदोलन की चेतावनी दी थी मांग के बाद प्रशासन ने सड़क का कार्य प्रारंभ करा दिया है जिससे समस्त क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है साथ ही समस्त क्षेत्रवासियों ने इस क्षेत्र की जनताने इस ज्वलंत समस्या को उठाने के लिए युवा कांग्रेस नेता ओम उपाध्याय को धन्यवाद प्रेषित किया है। ै ज्ञात हो कि इसके पूर्व भी युवा काँग्रेस नेता ओम उपाध्याय द्वारा सिवनी शहर से लगे ग्राम बिहिरिया की सड़क को लेकर सत्याग्रह किया गया था तब भी प्रशासन को लिखित रूप सड़क बनाने का आश्वासन देना पड़ा था और दूसरे ही दिन सड़क का निर्माण कार्य करना पड़ा था।



