सिवनी यशो:- राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी के तहत 14 जनवरी से प्रतिदिन भाजपा का देव स्थान सफाई अभियान प्रतिदिन जारी है । इस अभियान के तहत मंगलवार 16 जनवरी को भाजपा नगर मंडल उत्तर मंडल के मंदिरों में सिवनी भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे, विधायक दिनेश राय मुनमुन पूर्व जिला अध्यक्ष सुजीत जैन, मंडल अध्यक्ष संजय सोनी ने प्रशासनिक अधिकारियों एवं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ सिवनी नगर के हनुमान मंदिर जिला चिकित्सालय के सामने, मरहाई माता मंदिर, सिंहवाहिनी मंदिर एवं गायत्री मंदिर मे सफाई कार्य एवं कीर्तन किया किया।
यहाँ बता दें कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम के नवनिर्मित भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करने वाले है । भारतीय जनता पार्टी इस अवसर को पूरे देश में भर में देव स्थानों की सफाई कर देव स्थानों को स्वच्छ और सुंदर बनाने कर 22 जनवरी को आम जनता के साथ भव्यता के साथ उत्सव मनाने का कार्यक्रम निर्धारित कर चुकी है और इसी कार्यक्रम के तहत 22 जनवरी के पूर्व देव स्थानों की सफाई का कार्यक्रम चलाया जा रहा है भाजपा सहित अन्य सनातनी संगठन 22 जनवरी को पूरे उत्साह के साथ दीपावली मनाने की तैयारी कर रहे है । अनेक सनातनी संगठन नगर में साज सज्जा के कार्य भी कर रहे है ।



