WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशव्यापारसिवनी

नवीन कनिष्ठ अधिवक्ता एवं प्रशिक्षु विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास पर कार्यशाला

सिवनी यशो:- जिला अधिवक्ता संघ सिवनी के अध्यक्ष रवि गोल्हानी जी के मार्गदर्शन में एवं जिला अधिवक्ता संघ सिवनी के सचिव रितेश आहूजा के नेतृत्व में जिला अधिवक्ता संघ सिवनी में 23 दिसंबर 2023 शनिवार को *विषय -विधि व्यवसाय , व्यवहार एवं नैतिकता* पर दोपहर 02 बजे से 03 बजे तक कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें वर्ष 2019 से रजिस्ट्रेशन प्राप्त नवीन कनिष्ठ अधिवक्ता एवं प्रशिक्षु विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास हेतु आयोजित इस कार्यशाला में प्रमुख वक्ताओं की उपस्तिथि में कार्यशाला का प्रारंभ किया गया । कार्यशाला का संचालन सचिव रितेश आहूजा व्दारा किया गया । श्री आहूजा ने नए अधिवक्ता साथियो को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी एवं कहा कि अपने पक्षकारो का विश्वास जीतना जरूरी है । इसलिए किसी भी पक्षकार को गलत सलाह ना दे । जिसमे जिला अधिवक्ता संघ सिवनी के *वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी चौरसिया व्दारा कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा* कि न्यायालय में कनिष्ठ अधिवक्ता को अपने सीनियर अधिवक्ताओ का हमेशा सम्मान करना चाहिए । न्यायालय में अपने सीनियर्स के साथ कैसा व्यवहार अपनाये साथ ही अपने साथी अधिवक्ता के साथ कैसे व्यवहार करें । पक्षकारो के प्रति कैसा व्यवहार आपको रखना चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा पक्षकार आपके सम्पर्क में रहे । अपने डिग्निटी का अवश्य ध्यान रखना चाहिए । विधि व्यवसाय को करने के लिए पूर्ण अनुशासित होना अति आवश्यक है । विधि व्यवसाय समुन्दर जितना गहरा है जो जितना अच्छा तैराक होगा वो उतना अच्छा तैरना सीखेगा । ठीक उसी प्रकार जो जितना सीखेगा उतनी ही अच्छी उसकी वकालत होगी ।


इसी क्रम में *चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल ऑफिसर एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री नवीन पटेल* व्दारा कहा गया कि विधि व्यवसाय को करने के लिए दो शर्ते आवश्यक है पहली सीखने की चाह होना दूसरी जानने की चेष्ठा होना । हम हमारे कानून की किताबों को जितना ज्यादा गहराई से मन लगाकर पढेंगे हमारे अंदर उतना ही निखार आएगा । हमे हमेशा हमारे पक्षकारों के बचाव के लिए सजग रहना है । प्रतिदिन माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं माननीय उच्च न्यायालय के नए नए न्याय दृष्टांत आते है उन्हें हमेशा पढऩा चाहिए क्योंकि आप अपने पक्षकारों का बचाव तभी कर सकते है जब आपने अपने केस (प्रकरण) को बेहतर तरीके से पढ़ा हो आप जितना अपडेट रहेंगे तभी आप अपने पक्षकार का हित कर पाएंगे और किसी मामले से उसे दोषमुक्त करवा पाएंगे चाहिए । अधिवक्ता का व्यवहार सदैव ही विन्रम शील होना आवश्यक है । हमारे लिए सौभाग्य की बात की हम एक ऐसा व्यवसाय से जुड़े है जिसमे हमें वकील साहब कहकर न्यायाधीश महोदय भी सम्बोधित करते है । हमारी ड्रेस में हमारे गले में पेहने जाने वाले बेंड का बहुत महत्व है यह बेंड केवल अधिवक्ता ओर न्यायाधीश ही पहन सकते है । इसी क्रम में *वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद खालिद खान जी* व्दारा कहा कि नए अधिवक्ता को फीस की ओर ध्यान नही देना चाहिए पहले आपको अपने नॉलेज को बढ़ाना चाहिए कोई व्यक्ति आपके पास आये तो उसे गलत जानकारी न देते हुए सही जानकारी से अवगत कराएं ।
इसी क्रम में *वरिष्ठ अधिवक्ता एवं डी. पी. चतुर्वेदी लॉ कॉलेज के प्रोफेसर अखिलेश यादव जी* व्दारा कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता आपके परिवार के बड़े बुजुर्गों के समतुल्य होते है सम्मान देने से ही सम्मान मिलता है । नए अधिवक्ताओ को शारीरिक और मानसिक रूप से न्यायालय में उपस्थित होकर न्यायालीन कार्यों को करना व सीखना चाहिए । आपकी भाषा, कार्यशैली, आचरण अधिवक्ता प्रोफेशन का प्रतिनिधित्व करता है इसलिए नए अधिवक्ताओ को यह विशेष ध्यान देना चाहिए कि आप किस जगह खड़े हो और क्या तर्क वितर्क कर रहे है और किस भाषा शैली का प्रयोग कर रहे है । आगे श्री अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसी कार्यशाला निरंतर आयोजित कराई जाये ताकि नए अधिवक्ताओ को उचित मार्गदर्शन व जानकारी उपलब्ध होती रहे कि न्यायालय के अंदर कैसी कार्यवाही होती है । इसी क्रम में *जिला अधिवक्ता संघ सिवनी के अध्यक्ष रविकुमार गोल्हानी व्दारा* कहा कि नए अधिवक्ता साथी हमारे अधिवक्ता संघ के सदस्य है और हमारा संघ एक परिवार के रूप में चलता आया है जिस प्रकार हमारे परिवार के सदस्य एक ही घर मे हँसी खुशी से रह कर एक दूसरे की हर समस्या में साथ खड़े रहते है उसी प्रकार जिला अधिवक्ता संघ के हर सदस्य के में हमेशा खड़ा हूँ उन्हें न्यायालय परिसर में किसी भी प्रकार की कोई समस्या होती है तो उन्हें घबराने की आवश्यकता नही है उनकी समस्या मेरी समस्या है मैं उन्हें हमेशा मदद करूँगा । उक्त कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित जिला अधिवक्ता संघ सिवनी के पूर्व सचिव दादू निखिलेंद्र नाथ सिंह ‘गट्टू भैया”,इशरार खान कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट ऋषभ जैन , अशरफ खान, मनोनीत सदस्य श्रीमती आशा गौतम देशमुख , कुसुम यादव, कैलाश बघेल एवं नवीन कनिष्ठ अधिवक्ता एवं प्रशिक्षु विद्यार्थी ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!