WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
सिवनी

गिद्ध संरक्षण पर कार्यशाला संपन्न

seoni12 February 2025
सिवनी यशो:- उत्तर वन मंडल सिवनी के अंतर्गत राजीव गांधी प्रशिक्षण संस्थान, लखनादौन में आज गिद्ध संरक्षण को लेकर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में संयुक्त वन मंडल अधिकारी गोपाल सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि “बचपन में गिद्धों को आसमान में उड़ते देखना बहुत रोमांचित करता था, लेकिन वर्तमान परिस्थितियां चिंताजनक हैं।”

गिद्ध संरक्षण पर कार्यशाला संपन्न - Seoni News

वन परिक्षेत्र अधिकारी उत्तम मिश्रा ने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से गिद्धों के महत्व, उनकी घटती संख्या और संरक्षण के तरीकों पर जानकारी दी। उन्होंने गिद्ध संरक्षण स्थलों पर आने वाली चुनौतियों और उनसे निपटने के उपायों पर भी चर्चा की।

कार्यशाला में छह वन परिक्षेत्रों के अधिकारी शामिल हुए: लखनादौन से उत्तम मिश्रा धूमा से सिद्धार्थ तिवारी, शिकारा से रूचि पटेल,धंसौर से आशुतोष चंद्रवंशी, कहानी से सागर श्रीवास्तव, छपारा से शरद सिंह
इसके अलावा, कई वन कर्मचारी भी इस कार्यशाला में उपस्थित रहे। सभी ने गिद्ध संरक्षण की आवश्यकता और इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर अपने विचार साझा किए। इस कार्यशाला का उद्देश्य गिद्धों की घटती संख्या को रोकने और उनके प्राकृतिक आवासों को संरक्षित करने के लिए नए उपाय तलाशना था।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!