सिवनी
सिवनी यशो:- अग्रकुल प्रवर्तक श्री 1008 महाराजा अग्रसेन के 5179वें जन्मोत्सव समारोह को लेकर सिवनी अग्रवाल समाज द्वारा विविध सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 13 सितंबर को जबलपुर रोड लूघरवाड़ा स्थित श्री अग्रसेन भवन में रक्तदान शिविर एवं मेडिकल कैम्प आयोजित किया गया।

समारोह का शुभारंभ भवन में विराजमान महाराज श्री अग्रसेन की पूजा-अर्चना से हुआ।
कार्यक्रम में अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष, सचिव, पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों एवं समाज के महिला-पुरुषों के साथ युवक-युवतियों ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
जिला अस्पताल ब्लड बैंक से आए चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जांच के उपरांत 39 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों को उपलब्ध कराया जाएगा।
महिलाओं के लिए कैंसर जांच व सेमीनार
शिविर के दौरान महिलाओं हेतु विशेष कैंसर जांच शिविर और सेमीनार भी आयोजित हुआ।
-
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. गीताजंली सनोड़िया ने ब्रेस्ट कैंसर से बचाव की जानकारी दी।
-
त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रेया चौरसिया और दंत चिकित्सक डॉ. पलक दीपक अग्रवाल ने भी परीक्षण कर आवश्यक परामर्श व दवाइयां प्रदान कीं।
अंत में समिति पदाधिकारियों ने तीनों महिला चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
साधारण सभा में वार्षिक बजट
उसी दिन अग्रवाल समाज समिति की साधारण सभा आयोजित हुई।
अध्यक्ष राकेश अग्रवाल (भालोटिया),
महासचिव नरेश अग्रवाल और कोषाध्यक्ष तरूण अग्रवाल
ने वार्षिक बजट व आय-व्यय ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।
सभा में सदस्यों ने सामाजिक विषयों पर चर्चा की और सुझाव रखे।
18 से 22 सितंबर तक पांच दिवसीय मुख्य समारोह
18 सितंबर: ध्वजारोहण व महिला मंचों की प्रस्तुति, बच्चों की प्रतियोगिताएँ
19 सितंबर: फायरलेस कुकिंग व जस्ट डांस प्रतियोगिता
20 सितंबर: आनंद मेला, म्यूजिकल चेयर व पासिंग दा पार्सल
21 सितंबर: बच्चों की प्रतियोगिताएँ, ट्रेडिशनल डांस व सांस्कृतिक कार्यक्रम
22 सितंबर: महाराज अग्रसेन का पूजन, हवन, महाआरती, विशाल वाहन रैली व शोभायात्रा
https://hindi.webdunia.com/inspiring-personality/shri-agrasen-jayanti-122092600011_1.html



