छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

युवाओं ने नेचर ट्रेल से जाना जैव विविधता का राज

पेड़ पौधे जीव जंतुओं के संरक्षण से ही बचेगी हमारी जैव विविधता
बच्चो ने जागरूकता रैली से दिया जैव विविधता संरक्षण का संदेश

Chhindwara 29 May 2025
छिंदवाड़ा यशो:- पर्यावरण के रक्षक बने भक्षक नही हम केवल प्रकृति से लेते है देते कुछ नही जिस दिन देना भी सीख जायेगे उस दिन प्रकृति की अनमोल धरा स्वर्ग लगने लगेगी इस धरती पर अनमोल जैव विविधता है उसको जाने अंजाने में हम समाप्त कर रहे है ये पेड़ पौधों हमे छाया प्रदान करते है फल देते है शुद्ध आक्सीजन देते है जिससे हम शुद्ध हवा ले पाते है ।इसका संरक्षण करना यानी जैव विविधता का संरक्षण करना है।

उक्त बाते गुरुवार को धर्मटेकडी स्थित जंगल में विश्व जैव विविधता संरक्षण दिवस के अवसर पर ज्ञान ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिंदवाड़ा के द्वारा आयोजित एवम मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड भोपाल वन विभाग के सहयोग मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक अखिलेश जैन एवम ज्ञान ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के संस्था प्रमुख के कुशल मार्गदर्शन में शहर के मध्य स्थित धरमटेकरी में एक दिवसीय नेचर ट्रेल में स्कूली बच्चों के साथ जन अभियान परिषद के बीएसडब्ल्यू एमएसडब्ल्यू के स्टूडेंट ने सहभागिता की ।

इस अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पर्यावरण विद समाजसेवी विनोद तिवारी,शिक्षक सुरेश पहाड़े विषय विशेषज्ञों में हिमानी सिंह,भोपाल से पधारेअंशुल शुक्ला राजू वर्मा सहित अन्य जानकारों ने पेड़ पौधों पशु पक्षियों के जानकारी प्रदान की एवम बताया की इनमे इतनी विभिन्नता होती है जल जंगल का जैव विविधता को कैसे संरक्षित किया जा सकता है बताया।नेचर ट्रेल के दौरान पेड़ पौधे की प्रजाति उनके वैज्ञानिक नाम एवम आयुर्वेदिक महत्व को सभी ने जाना। इस अवसर पर ग्रामीण जैव विविधता के लिए जागरूक करने जागरूकता रैली भी बच्चो एवम युवाओं द्वारा निकाली गई

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!