छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

 जननायक बिरसा मुंडा के चरणों में नतमस्तक हुये कांग्रेसजन, अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

Chhindwara 09 June 2025
छिंदवाड़ा यशो:- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व वीर क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुंडा को कांग्रेस ने नमन करते हुये उनके कृत्तिव व व्यक्तित्व को याद किया।  जल, जंगल और जमीन के लिये अंग्रेजों से संघर्ष करने वाले जननायक बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि स्थानीय राजीव कांग्रेस भवन में मनाई गई। सम्पूर्ण विश्व में धरती बाबा  के नाम से विख्यात आदिवासी जननायक बिरसा मुंडा जी के चरणों में कांग्रेसजन नतमस्तक हुये और देश की आजादी के लिये स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को याद करते हुये उन्हें हृदय से श्रद्धांजलि अर्पित की।
कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ एवं कांग्रेस सेवादल के द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बिरसा मुंडा बलिदान दिवस मनाया गया। कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये कांग्रेस के वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा   का आज शहादत दिवस है। भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज को एक नई दिशा देने के लिये अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित किया। अंग्रेजों ने वीर सेनानी बिरसा मुंडा जी को रांची जेल में कैद कर रखा था, आज ही के दिन उन्होंने अंतिम सांस ली थी। कांग्रेसजन ने बिरसामुंडा जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर देशहित में उनके योगदान को याद करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला।  

 कमलनाथ की विकास निधि के कार्यों का किया भूमिपूजन

  छिन्दवाड़ा।  संसदीय क्षेत्र छिन्दवाड़ा के विकास पुरुष कमलनाथ की विकास निधि से नगर पालिक निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 22 सोनाखार में विभिन्न विकास के कार्य होंगे। विकास कार्यों के निर्माण हेतु कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भूमिपूजन किया इस दौरान स्थानीय पदाधिकारी के साथ ही बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। पूर्व सांसद नकुलनाथ के प्रयासों से वार्ड नं 22 सोनाखार में विधायक  कमलनाथ के विकास मद के कार्यों का भूमिपूजन मोक्षधाम में विधायक निधि से 2.5 लाख रुपये की लागत से बाउंड्रीवाल एवं चेकर्स लगाने का कार्य एवं भीमसेन बाबा प्रांगण में 1 लाख रुपये की लागत से फेंसिंग लगवाई जाएगी।  

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!