छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

सिवनी मार्ग पर चला बुलडोज़र, व्यापारियों के टीन शेड ढहाए

Table of Contents

अवैध कब्जों पर चला प्रशासन का हथौड़ा, जेसीबी ने साफ की सड़कें, अतिक्रमणकारियों में हड़कंप, नगर निगम की, ताबड़तोड़ कार्रवाई, शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने प्रशासन का ऑपरेशन क्लीन, ‘जो कब्जा करेगा, वो उजड़ा जाएगा’: प्रशासन का सख्त संदेश

Chhindwara 09 June 2025
छिंदवाड़ा यशो: शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को नगरपालिका निगम की टीम ने सक्ती से हटाया, ईद और रविवार की छुट्टी के बाद निगम की टीम भी सड़क पर उतरी और सख्त रूख अपनाते हुए अतिक्रमण करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की। अतिक्रमण हटाओं अभियान के पहले निगम के अधिकरियों ने अतिक्रमणकारियों से पहले स्वयं अतिक्रमण हटा लेने की अपील की थी लेकिन नहीं मानने पर अतिक्रमण विरोधी दस्ता ने सख्ती से कार्रवाई शुरू की और शहर के कई स्थानों पर अवैध कब्जे को तोड़ा गया इस सिवनी मार्ग पर यातायात थाने के सामने पुराना बैल बाजार के पास अतिक्रमण हटाए गए जिसके तहत व्यापारियों द्वारा दुकान के सामने बढ़ाये गए टीन शेड और अन्य अतिक्रमण पर जेसीबी से हटाया गया।
कार्रवाई के दौरान एसडीएम सुधीर जैन, निगम आयुक्त सीपी राय और तीनों थाने की पुलिस बल और निगमकर्मी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। नगर निगम के आयुक्त ने अतिक्रमण करने वालों को कहा कि जो अवैध कब्जा करेगा उस पर कार्रवाई होगी। और सक्त एक्शन लिया जाएगा। हाले में हुई कुछ घटनाओं पर भी उन्होने कहा कि कोई भी व्यक्ति नियम से उपर नहीं है। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने का लक्ष्य जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान एक युवक ने विरोध किया और एसडीएम से बहस करने लगा जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया हालाकि कुछ देर बाद उसे छोड़ दिया गया। लेकिन प्रशासनिक अमला पूरे अभियान के दौरान बेहद सख्त नजर आया। 

अतिक्रमण कर चल रही तौल कांटे की दुकान 

शहर के शनिचरा बाजार गांधीगंज क्षेत्र जहां शासन द्वारा दीनदयाल रसोई का संचालन किया जाता है। लेकिन इस रसोई के ठीक बगल में नाली के स्वरूप को बदलकर एक पक्का निमा्रण करते हुए तौल कांटे की दुकान संचालित की जा रही है बताया जाता है कि अतिक्रमणकारियों ने अतिक्रमण कर यहां एक दुकान बनाई है जो की तौल कांटे वाले व्यक्ति को किराए से दी गई है। जहां तौल कांटे की दुकान संचालित हो रही है। इतना बड़ा और पक्का अतिक्रमण होने के बावजूद भी अब तक जिम्मेदारी अधिकारियों ने यहां कोई कार्रवाई नहीं की है। 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!