WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

 कांग्रेस के मोर्चा संगठन होंगे पहले से अधिक सशक्त: मैद

अमरवाड़ा यशो:- मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री  कमलनाथ  व जिले के पूर्व सांसद  नकुलनाथ के निर्देशानुसार कांग्रेस के मोर्चा संगठनों को सक्रिय करने के साथ ही सशक्त बनाने की दिशा में सक्रियता से कार्य किये जा रहे। वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के मार्गदर्शन व दिशा निर्देश पर लगातार बैठकों का दौर जारी है। आयोजित बैठकों में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ ही आगामी दिवसों में होने वाले आयोजनों की तैयारियों पर चर्चा भी की जा रही है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अमरवाड़ा के कार्यालय में आज अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र,कांग्रेस के चारों मोर्चा संगठन महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल व एनएसयूआई की आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अमरवाड़ा के तत्वावधान में आयोजित बैठक में विभिन्न संगठनात्मक विषयों व पूर्व सीएम कमलनाथ के जन्मदिवस की तैयारियों को लेकर गहन चर्चा की गई। 
मोर्चा संगठन के जिलाध्यक्षों के सुझाव सुनने के साथ ही आगामी दिवसों में भाजपा सरकार की जनविरोधी, युवा विरोधी, किसान विरोधी व महिला विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन व धरना प्रदर्शन को लेकर रणनीति तैयार की गई साथ ही सभी मोर्चा संगठन के जिलाध्यक्षों को पृथक-पृथक जिम्मेदारी सौंपी गई।
आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुये चारों मोर्चा संगठन के प्रभारी आनंद बक्षी ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुये मोर्चा संगठन के जिलाध्यक्षों से कहा कि वे संगठन के विस्तार पर भी ध्यान केन्द्रित करें। कांग्रेस की रीति-नीति से आम लोगों को अवगत करायें साथ ही कांग्रेस की सरकार व वर्तमान की भाजपा सरकार के अंतर भी बतायें। वर्तमान की भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी की स्तर भी जनता तक पहुंचाने की बात कही।अमरवाड़ा प्रभारी अजय मैद ने आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुये क्षेत्रीय अध्यक्ष व ब्लॉक कार्यवाहक अध्यक्षों की नियुक्ति हेतु नाम आमंत्रित किये।  

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!