– प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के समक्ष 35 नव मतदाता युवाओं ने ली भाजयुमों की सदस्यता
सिवनी. 13 अप्रैल 2023
सिवनी. यशो:- भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के नेतृत्व में पूरे मध्य प्रदेश में चौपाल के माध्यम से नव मतदाताओं को केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा युवाओं को लेकर बनाई गई योजनाओं के संबंध में पंचायत पंचायत पहुंचकर चौपाल लगाकर शासन की योजना युवाओं तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। इसी क्रम में बरघाट विधानसभा के सुकतरा मंडल की ग्राम पंचायत मुंडारा में आज नव मतदाता चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार द्वारा नई युवा नीति के संबंध में युवाओं को जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर क्षेत्र के लगभग 35 नव मतदाता युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस चौपाल में भाजयुमो जिलाध्यक्ष युवराज सिंह राहंगडाले, भाजपा के मंडल अध्यक्ष मानसिंह सनोदिया, भाजयुमो जिला मंत्री अशोक शरणागत, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमनदीप सिंह भाटिया, भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी क्रम में शाम को सिवनी नगर के दुर्गा चौक में नव मतदाता चौपाल आयोजित की गई। उक्त जानकारी भाजयुमों जिला मीडिया प्रभारी महेन्द्र बघेल ने दी है।