धर्मराजनीतिसिवनी

विभिन्न धार्मिक आयोजन में शामिल हुये केवलारी विधायक रजनीश सिंह 

सिवनी यशो:- केवलारी विधायक ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह ने विधानसभा क्षेत्र केवलारी के धनौरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सुनवारा में साहू समाज के तत्वावधान में माँ महाकाली की स्थापित प्रतिमा के दर्शन ,संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा एवं शरद पूर्णिमा महोत्सव के शुभ अवसर पर आयोजित देवी जागरण कार्यक्रम के आयोजन में सम्मिलित होकर सहभागिता किया।
विभिन्न धार्मिक आयोजन में शामिल हुये केवलारी विधायक रजनीश सिंह  - Seoni News
सर्वप्रथम विधायक ठा.रजनीश हरवंश सिंह जी ने माता महाकाली जी की आरती पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।तत्पश्चात् जागरण कार्यक्रम के आयोजन में उपस्थित जन समुदाय से को संबोधित करते हुए शरद पूर्णिमा पर्व की शुभकामनाएँ प्रेषित किया।
देवी जागरण कार्यक्रम के आयोजन में केंद्रीय मंत्री म.प्र. तेलघानी बोर्ड तकनीकी शिक्षा कौशल विकास रविकरण साहू जी,राष्ट्रीय हिंदू सेना प्रदेश प्रभारी यमन साहू जी,धनौरा ब्लॉक अध्यक्ष विकास बघेल जी,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मुकेश जैन जी,गुलाब साहू जी,अनीक मोहम्मद खान जी,वरिष्ठ श्री कृष्णा डेहरिया जी,मडलम अध्यक्ष राजेंद्र बघेल जी,रामकुमार नायक जी,अशोक साहू जी,गणेश साहू जी,कन्हैया साहू जी,निक्की साहू जी,समेत विशाल संख्या में क्षेत्रीय श्रद्धालु जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button