छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

बाबा भीमराव अंबेडकर ने जीवन भर कमजोर लोगों के अधिकारों के लिए लंबा संघर्ष किया – अर्जुन सिंह काकोडिया 

 सिवनी 14 अप्रैल 2023
-बरघाट यशो: बरघाट बस स्टैंड स्थित गौतम बुद्ध एवं डाँ आंबेडकर स्मारक स्थल में संविधान निर्माता और पूरी दुनिया के गरीबों शोषितों के मसीहा बाबा साहब की 132 वी जयंती मनाई गई।

बाबा भीमराव अंबेडकर ने जीवन भर कमजोर लोगों के अधिकारों के लिए लंबा संघर्ष किया - अर्जुन सिंह काकोडिया  - Seoni News

इस अवसर पर बरघाट विधायक अर्जुनसिंह काकोड़िया ने बाबा साहब के योगदान का उल्लेख करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर बरघाट विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया ने डॉ. अंबेडकर की जयंती पर उनके जनकल्याण के लिए किए गए अभूतपूर्व योगदान को याद किया। विधायक ने कहा कि बाबा साहेब निचले तबके से तालुक रखते थे। बचपन से ही समाजिक भेदभाव का शिकार हुए। यही वजह थी कि समाज सुधारक बाबा भीमराव अंबेडकर ने जीवन भर कमजोर लोगों के अधिकारों के लिए लंबा संघर्ष किया।
नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अनिलसिंह ठाकुर ने अपने उदबोधन में सभी को बधाई देते हुए बताया कि पिछले कई वर्षों से जहाँ हम सब मिलकर बाबा साहब की जयंती मनाते आ रहे हैं, इस स्थान पर अंबेडकर जी की प्रतिमा लगाने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा था, आप सभी के सहयोग से मेरे अध्यक्षीय कार्यकाल में डा. अंबेडकर जी एवं भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा स्थापित हुई थी।
पूर्व पार्षद ऋषभ जायसवाल ने भी अंबेडकर जी को याद करते हुए आवहान किया कि हमें बाबासाहब के बताऐ गये ‘शिक्षित बनो संगठित रहो और संघर्ष करो’ के मूलमंत्र को लेकर समाज को मजबूत करने का संकल्प लेना होगा। अंबेडकर जयंती के उपलक्ष पर बरघाट नगर सहित क्षेत्र के अनेक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जयंती कार्यक्रम मे बरघाट नगर परिषद के अध्यक्ष इमरता साहू, पूर्व पार्षद महेंद्र महोबिया सुनील अवधिया समाजिक बंधु तीर्थ गजभिए, रजनीश सोनटके, महेन्द्र भालेकर, संजय वाहने, संजीव चौहान, जयराम वैश, तीरथ गेडाम सहित अन्य मौजूद रहे।
बाबा भीमराव अंबेडकर ने जीवन भर कमजोर लोगों के अधिकारों के लिए लंबा संघर्ष किया - अर्जुन सिंह काकोडिया  - Seoni News
 पवार समाज द्वारा रेली निकाली गयी – क्षत्रिय पवार समाज बरघाट सिवनी के नेतृत्व में रैली क्षत्रीय पवार समाज विक्रम विद्यालय बरघाट से बस स्टैंड में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की रैली बाजा गाजा नारे और पुराने जमाने की डफली बाजा से भ्रमण किया गया, बस स्टैंड में प्रतिमा में माल्यार्पण पुष्प अर्पित कर बाबा साहब को याद किया गया, इस अवसर पर हरकचंद टेमरे, जिला अध्यक्ष, हेमंत राहगडाले, श्रीमती लता पटले जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा ,दशा राम ठाकुर, बनवारी लाल पटले, आनंदी प्रसाद पटले, ज्ञानसिह चौधरी पार्षद, तुमेश बोपचे, श्रीमती गोमती ठाकुर पूर्व जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती शीला हनुमत, श्रीमती नेहा बोपचे, श्रीमती प्रमिला ठाकुर सहित अनेक सामाजिक बंधु उपस्थित कहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button