भाजपा का कार्यकत्र्ता ही संगठन की ताकता है – प्रेम तिवारी
सिवनी 20 मार्च 23 : – संकल्प को सिद्धि में बदलने तथा अपने लक्ष्यों और सपनों को पूरा करने का माध्यम हमारा अथक परिश्रम ही होता है। भाजपा का कार्यकर्ता मेहनती युवा संघर्षशील होता है। हमने हर चुनौती का सामना अपने संघर्ष से किया है और हर लक्ष्य को प्राप्त किया है। इसी का परिणाम है कि आज केंद्र और राज्य दोनों ही जगह हमारी सरकारें हैं जो जनता के कल्याण तथा देश के विकास के लिए पूरी तत्परता से कार्य में जुटी हुई हैं।
उक्ताशय की बात पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम तिवारी द्वारा बूथ विस्तारक अभियान के दौरान बूथ केंद्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही गई।यह बैठक भाजपा के बूथ विस्तार अभियान 2.0 के अंतर्गत दक्षिण मंडल के शक्ति केंद्र सुनारी मोहल्ला सुभाष वार्ड के बूथ क्रमांक 271 में शक्ति केंद्र संयोजक प्रेम तिवारी जिला उपाध्यक्ष आनंद शर्मा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी, नगर अध्यक्ष अभिषेक दुबे सह संयोजक संजय खंडायत, शक्ति केंद्र मीडिया प्रभारी विनायक शर्मा, की उपस्थिति में प्रारंभ हुई।
बैठक में श्री तिवारी ने कहा कि, भाजपा का संगठन ऊपर से लेकर नीचे तक मजबूत व व्यवस्थित है। हमारी यही मजबूती और सक्रियता चुनावों में हमें विजयी बनाने का सबसे सशक्त माध्यम है। बूथ जीता तो चुनाव जीता इसी ध्येय वाक्य को सार्थक करना है। हमारा बूथ जितना मजबूत होगा हमारी विजय भी उतनी ही विशाल होगी।
श्री तिवारी ने कहा कि, बूथ का कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत है। और हमारा कार्यकर्ता ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ताकत बनकर सरकार की जन हितैषी योजनाओं को जन जन तक पहुंचा कर लाभ दिला रहा हे। कार्यकर्ताओं की सक्रियता से आज भाजपा सशक्त हुई है और सरकार की योजनाएं आम जन तक आसानी से पहुंच रही हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता ने भारतीय जनता पार्टी को चुनाव जीताने का महासंकल्प लिया है, उसी संकल्प को संक्रियता के साथ मिलकर पूरा करेंगे।
श्री तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में जनता की हितों को ध्यान रखकर योजनाएं चल रही हैं। गरीबों का जीवन स्तर उठाना भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है। हमें जनकल्याणकारी योजनाओं से जो वंचित हैं, उनको लाभ दिलाने का काम हमें करना है। हितग्राहियों को भारतीय जनता पार्टी रीति-नीति से अवगत कराकर उनको पाटी से जोडे। हमारे बूथ और मजबूत हो, पार्टी सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी बनें, इसे लेकर पार्टी ने बूथ विस्तारक अभियान-2 शुरू किया है।
उक्त बैठक में नगर मंत्री ओम प्रकाश गोलू शर्मा, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष ऋषभ चौरसिया, वार्ड अध्यक्ष अंकित चौरसिया, बूथ अध्यक्ष संतोष नामदेव, जय कुमार सोनी, वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद सोनी, नितिन भार्गव, अभिनव अग्रवाल, भोला साहू, उमंग शर्मा , यश अग्रवाल जी हितेंद्र साहू, पार्षद राजू यादव ,चंचलेश साहू, रूपेश मिश्रा, अतुल मोदी आदि उपस्थित रहे।