कांग्रेस को आदिवासी समाज के शौर्य इतिहास का अध्ययन करना चाहिये – आलोक
सिवनी 16 अप्रैल 2023
सिवनी यशो: – मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह द्वारा भोपाल की गौंड रानी कमलापति व जनजातीय यौद्धाओं के विरुद्ध की गई अपमानजनक टिप्पणी से समूचे प्रदेश की जनता एवं जनजातीय समाज को आहत किया है। रविवार को जिला भाजपा अध्यक्ष के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी 25 मंडल मुख्यालयों पर भाजपा एवं अनुसूचित मोर्चा तथा महिला मोर्चा पदाधिकारियों की उपस्थिति में पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया । जिला मुख्यालय के बाहुबलि चौक में भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे की उपस्थिती में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह की अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुये पुतला दहन किया गया एवं कांग्रेस से रानी कमलापति के अपमान पर समूचे जनजातीयय समाज से माफी मांगने की मांग की।
भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी नेे बताया गत दिवस वरिष्ठ कांग्रेसी व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह नेे बाबा साहेब अंबेडकर जयंती के एक कार्यक्रम में भोपाल की गौंड रानी कमलापति के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी की। उन्होंने राज्य व केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति रेलवे स्टेशन करने पर सवाल उठाते हुए कहा कि रानी कमलापति को कोई नहीं जानता ढूंढ-ढूंढकर भाजपा नाम रख रही है । इस तरह भाजपा राजा-रानियों को महिमामंडित करने का काम कर रही है। गोविंद सिंह की इस टिप्पणी के विरोध में प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार गोंविद सिंह के पुतला दहन का कार्यक्रम जिले में किया गया ।
जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के अवसर भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे ने कहा कि कांग्रेस ने केवल एक ही परिवार की पूजा की है देश के लिये जिन्होंने सर्वस्व न्यौछावर कर दिया उनका हमेशा तिरस्कार किया और कांग्रेस ने ऐसा करके देश के आत्म स्वाभिमान का घोर अपमान करने का काम किया परंतु भाजपा ने देश के लिये बलिदान देने वाले एक एक बलिदानी को ढंूढकर सम्मान देने का काम किया है । रानी कमलापति के कारण भोपाल की पहचान है जनजातिय समाज के योद्धाओं का बलिदान अविस्मरणीय है कांग्रेस उनका अपमान कर प्रदेश की जनता का अपमान कर रही है कांग्रेस को संपूण जनजातिय समाज एवं प्रदेश की जनता से माफी मांगना चाहिये । आदिवासी समाज के वीरों ने देश की आजादी में जो योगदान दिया है उससे प्रदेश का सम्मान और शौर्य दुनिया में प्रचारित हो भाजपा ने यही क्रम प्रारंभ किया तो कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है । गोविंद सिंह जैसे नेता कमलपति जैसी पराक्रमी आदिवासी महिला का अपमान कर ओछी मानसिकाता का प्रगटीकरण कर रहे है । श्री दुबे ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष का बयान कांग्रेस की आदिवासी विरोधी मानसिकता और आदिवासियों के साथ कांग्रेस द्वारा वर्षों से किए जा रहे छलावे को दर्शाता है। आजादी के बाद सबसे अधिक समय कांग्रेस केंद्र और राज्यों की सत्ता में रही लेकिन कभी भी कांग्रेस ने आदिवासी महापुरुषों के नाम पर स्मारक, सभागार या स्टेशनों के नाम नहीं किए। भाजपा आदिवासियों के सम्मान के लिए संकल्पित है। कांग्रेस नेताओं को यह हजम नहीं हो रहा है। श्री दुबे ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के इतिहास और संस्कृति में जनजातीय समुदायों के योगदान को याद करने के लिए 15 नवंबर को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित किया है।जनजातीय समाज की बहन द्रोपदी मुर्मू को देश का राष्ट्रपति बनाकर संपूर्ण आदिवासी समाज को गौरवान्वित किया। नेेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने आदिवासियों को गौरवशाली इतिहास पढ़ा नहीं है। कांग्रेस नेताओं को पहले आदिवासियों का महान इतिहास पढऩा चाहिए। उन्हें जानकारी होना चाहिए कि भोपाल की पहचान रानी कमलापति के कारण है।
इस अवसर पर जिला भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष वेदसिंह ठाकुर, भाजपा पूर्व अध्यक्ष प्रेम तिवारी, वरिष्ठ भाजपा उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल नगर पालिका अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी, भाजपा जिला महानमंत्री अजय डागोरिया, विनोद सोनी, संतोष नगपुरे, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उर्मिला उइके, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक नगपुरे, भाजपा जिला मंत्री डां अभिजीत सिंह चैहान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष संजय सोनी ,अभिषेक दुबे , जिला मंत्री रानी बघेल, विंदु बघेल, पंकज बिसेन, भाजपा नगर उपाध्यक्ष अनूप मिश्रा, राज ठाकुर, भाजपा नगर मंत्री गोलू शर्मा, पार्षद गोलू पंडित, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शुभम राजपूत, सुरेश भांगरे राजा बघेल, भाजयुमो नगर अध्यक्ष भुनेश कुल्हाड़े, नगर उपाध्यक्ष अंकित दुबे ,नगर मंत्री रोहित साहू ,मीडिया प्रभारी राजनगर, अध्यक्ष ऋषभ चौरसिया, नगर महामंत्री ऋतिक तिवारी, नगर मंत्री राहुल शर्मा, नगर मंत्री अभिषेक बघेल, रिसर्च एंड पॉलिसी प्रभारी अंश सोनी, सोशल मीडिया के प्रभारी सजल जैन, अंशुल ताम्रकार ,रुद्र सोनी, कविता शर्मा, अंकित चौरसिया, प्रवीण सोनी, कैलाश यादव, अजय गहलोद अजजा मोर्चा एवं महिला मोर्चा, युवा मोर्चा एवं सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, सिवनी जिला भाजपा के वरिष्ठ नेतागण पदाधिकारी, भाजपा उत्तर मंडल एवं दक्षिण मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे। जिले के सभी मंडलों में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का पुतला फूंका गया ।