छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

सहकारी समिति की हड़ताल: सिवनी विधायक दिनेश राय हड़तालियों के पंडाल में पहुँचे

सहकारी समिति के हड़ताली कर्मचारियों ने विधायक के सामने रखी माँगे

हड़ताल से लौट रहे विक्रेता की सड़क दुर्घटना में मौत, हड़ताल स्थल पर दी श्रद्धांजलि..

सिवनी 12 मई 2923
सिवनी यशो:- प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से ना केवल आमजन अपितु कर्मचारी व अधिकारी वर्ग भी त्रस्त है। अपनी जायज मांगों के लिये कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं, किन्तु उनकी मांगें पूरी नहीं हो रही। न्यायोचित मांगों को लेकर शुक्रवार को मध्यप्रदेश सहकारिता समिति के कर्मचारियों के हड़ताली पंडाल अम्बेडकर चौक पर सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन पहुँचे जहाँ पर सहकारी समिति के जिलाध्यक्ष वंशी ठाकुर व जोगेश ठाकुर द्वारा विधायक को अपनी 02 सूत्रीय जायज माँगो से अवगत कराया गया । जिसे सुनने के बाद विधायक ने हड़ताली कर्मचारियों को पूर्ण समर्थन करते हुए कहा कि मैं शीघ्र ही आपकी माँगो को मनवाने हेतु प्रयास करूँगा।
विधायक के समक्ष अपना मांग पत्र प्रस्तुत करते हुये मध्यप्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी उचित मांगों को विगत दस वर्षों से अनसुना किया जा रहा है। जबकि अल्पवेतन प्राप्त करने वाला कर्मचारी 12-12 घण्टे काम कर रहा है। बढ़ती महंगाई के चलते अब परिवार का भरण पोषण करना भी मुश्किल हो रहा है। 6 मई से महासंघ भोपाल के आव्हान पर प्रदेश के समस्त कर्मचारी अनिश्चित कालीन आंदोलन पर है। उन्होंने अपनी दो सूत्रीय मांगों को प्राथमिकता देते हुये बताया कि वर्ष 2019 में जारी पैक्स सेवा नियम अनुसार वेतनमान लागू किया जावे, पैक्स सहकारी संस्थाओं समस्त कर्मचारियों को सम्मिलित किया जाये। दूसरी मांग प्राइवे उपभोक्ता भंडार, स्वसहायता समूह, वन समिति आदि को खाद्यान्न वितरण कमीशन 200 रुपये प्रति क्विंटल, सीजन 02 किलो प्रति क्विंटल किये जाने की मांग रखी।

दिनाँक 07 मई को हड़ताली स्थल से निकले विक्रेता की सड़क दुर्घटना में मौत :

दिनाँक 07 मई को कुरई विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सतोषा में संचालित स्व सहायता समूह के विक्रेता कमलेश डहरवाल का एक्सीडेंट हो गया था जिसको गंभीर अवस्था मे नागपुर में भर्ती कराया था जहाँ 04 दिन उपचार चलने के उपरांत दिनाँक 11 मई को दोपहर 04 बजे उनका देवलोकगमन हो गया इस दु:ख की घड़ी में मृत आत्मा को शांति एवं ईश्वर के चरणों मे स्थान देने हेतु हड़ताली स्थल अम्बेडकर चौक सिवनी पर 02 मिनट का मौन धारण कर कर्मचारियों सहित विधायक मुनमुन राय ने भी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button