छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेश

साध्वी लक्ष्मी दास की अग्रीम जमनात खारिज

रीना रघुवंशी उर्फ लक्ष्मीदास ने महंत कनक बिहारी जी का उत्तराधिकारी बनकर अकाउंट से निकाले लिये 90 लाख

    छिदंवाड़ा/र्चारई यशो:- राम मंदिर निर्माण के लिये 111 करोड़ रूपये देने का संकल्प व्यक्त करने वाले छिंदवाड़ा के कनकधाम आश्रम के महन्त कनक बिहारी दासजी की मृत्यु नरसिंगपुर जिले में एक सड़क दुर्घटना में हो जाने के बाद उनके बैंक अकाउंट से 90 लाख रूपए हड़पने की आरोपी साध्वी लक्ष्मीदास की अग्रिम जमानत खारिज हो गई है। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि खुद को साध्वी लक्ष्मीदास बताने वाली रीना रघुवंशी ने महंत के बैंक अकाउंट से 56 लाख रू. भोपाल के यस बैंक से अपने अकाउंट में ट्रांसफर किए, जबकि 34 लाख रूपए नजदीकियों के अकाउंट में ट्रांसफर किए गए है।
दरअसल, 12 जुलाई को कनकधाम आश्रम के पदाधिकारियों ने छिंदवाड़ा के चौरई थाने में साध्वी के खिलाफ पैसा हड़पने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। उससे पहले साध्वी ने अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में याचिका दायर कर दी थी। इसमें कहा था कि महंत कनकबिहारी दास ने उसे बैंक अकाउंट का नॉमिनी बनाया था। सुनवाई के दौरान बैंक की तरफ से कोर्ट में दस्तावेज पेश किए गए। इसमें खुलासा हुआ कि कनकबिहारी दास ने किसी को नॉमिनी नहीं बनाया था। कोर्ट ने इसी आधार पर जमानत याचिका खारिज की यानी महंत के अकाउंट से पैसा साध्वी ने ही निकाला है, ये बैंक दस्तावेज से साबित हो रहा है।

साध्वी लक्ष्मी दास की अग्रीम जमनात खारिज - Seoni News

90 लाख रूपए रघुवंशी समाज के चन्दे के है
हमने कोर्ट को बताया कि महन्त कनकबिहारी दास के एकाउन्ट से ट्राक्जैक्शन किये गये 90 लाख रूपए उन्हे रघुवंशी समाज ने चन्दे के तौर पर दिये थे जिन्हें रीना रघुवंशी ने 40 दिनों के भीतर निकाल लिया इसके प्रमाण हमने बैंक को दिये।
हेमन्त पटेल एडव्होकेट

साध्वी लक्ष्मी दास की अग्रीम जमनात खारिज - Seoni News

बैंक की कोई भूमिका नहीं
रीना रघुंवशी महंत कनकबिहारी के एकाउंट में नॉमिनी नहीं है, रीना ने सारा ट्राक्जैक्शन ऑन लाईन किया है। क्योकि वह बैंक कभी नहीं आई न ही मुझ से कोई मुलाकात की इसमें बैंक कोई भूमिका नहीं ।
पंकज शर्मा
मैनेजर एस.बी.आई चौरई ब्रांच

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button