छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

हर बूथ जीतने के संकल्प के साथ चुनावों में उतरेगी कांग्रेस, निवास विधानसभा में आयोजित हुआ कांग्रेस का बीएलए प्रशिक्षण

सिवनी हर बूथ जीतने के संकल्प के साथ चुनावों में उतरेगी कांग्रेसÓ
 Óनिवास विधानसभा में आयोजित हुआ कांग्रेस का बीएलए प्रशिक्षणÓ
   मण्डला यशो:-  प्रदेश में कुछ माह बाद विधानसभा चुनाव होने हैं, इसे लेकर मण्डला जिले में संगठन ने अपनी पूरी ताकत से बूथ स्तर पर कार्य प्रारंभ कर दिया है। मंडलम सेक्टर गठन व प्रशिक्षण के बाद, जिला कांग्रेस ने बूथ स्तर पर अपनी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में कांग्रेस का पहला फोकस मतदाता सूची पर है जिसे लेकर जिले के सभी 940 पोलिंग बूथ में कांग्रेस ने अपने बीएलए नियुक्त कर दिए हैं। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम एवं बूथ में वोटरों की पहचान के साथ बूथ कमेटियों का गठन प्राथमिकता आधार पर किया जा रहा है। इस हेतु विधानसभा व ब्लॉक स्तर पर बीएलए प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। 
   शनिवार को निवास विधानसभा के नारायणगंज मुख्यालय में बीएलए प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें मप्र कांग्रेस कमेटी से नियुक्त जिला प्रभारी आरिफा खान ने विधानसभा के सभी  बीएलए को पुनरीक्षण कार्यक्रम में किये जाने कार्य व नियमों की जानकारी देने के साथ मिशन 2023 के लिए बनाई गई रणनीति से अवगत कराया। वहीं पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला संगठन मंत्री सुकीर्ति भूषण ने भी बीएलए के कार्य व दायित्वों को बताने के साथ सभी का मार्गदर्शन किया।
  प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले ने कहा कि मिशन 2023 का संकल्प मतदाता सूची शुद्धिकरण के बाद ही सफल हो सकता है। इसके लिए मेरे सहित संगठन के हर एक कार्यकर्ता को अपना अपना बूथ मजबूत करना होगा। बीएलए का दायित्व सबसे बड़ा है वही बूथ का रणनीति कार भी है। बूथ कमेटियों का गठन पन्ना प्रभारी बनाया जाना और वोटरों को चिन्हित करना सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। हमें उम्मीद ही नहीं पूरा विश्वास भी है कि आप सभी अपनी जी तोड़ मेहनत से कमलनाथ  को मप्र का मुख्यमंत्री बनाएंगे। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड राकेश तिवारी व जिला संगठन मंत्री सुकीर्ति भूषण जैन,आदि ने भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपनी बातें रखीं। इस विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नारायणगंज अध्यक्ष गुलाब सिंह परस्ते, बीजाडांडी अध्यक्ष रफीक मंसूरी, निवास अध्यक्ष तारा सिंह परस्ते,  सहित विधानसभा के सभी मण्डलमों के अध्यक्ष,सेक्टर अध्यक्ष व बीएलए सहित कांग्रेस संगठन के निर्वाचित जनप्रतिनिधि व कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 03 मई 2023
मण्डला यशो:- प्रदेश में कुछ माह बाद विधानसभा चुनाव होने हैं, इसे लेकर मण्डला जिले में संगठन ने अपनी पूरी ताकत से बूथ स्तर पर कार्य प्रारंभ कर दिया है। मंडलम सेक्टर गठन व प्रशिक्षण के बाद, जिला कांग्रेस ने बूथ स्तर पर अपनी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में कांग्रेस का पहला फोकस मतदाता सूची पर है जिसे लेकर जिले के सभी 940 पोलिंग बूथ में कांग्रेस ने अपने बीएलए नियुक्त कर दिए हैं। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम एवं बूथ में वोटरों की पहचान के साथ बूथ कमेटियों का गठन प्राथमिकता आधार पर किया जा रहा है। इस हेतु विधानसभा व ब्लॉक स्तर पर बीएलए प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है।
शनिवार को निवास विधानसभा के नारायणगंज मुख्यालय में बीएलए प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें मप्र कांग्रेस कमेटी से नियुक्त जिला प्रभारी आरिफा खान ने विधानसभा के सभी बीएलए को पुनरीक्षण कार्यक्रम में किये जाने कार्य व नियमों की जानकारी देने के साथ मिशन 2023 के लिए बनाई गई रणनीति से अवगत कराया। वहीं पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला संगठन मंत्री सुकीर्ति भूषण ने भी बीएलए के कार्य व दायित्वों को बताने के साथ सभी का मार्गदर्शन किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले ने कहा कि मिशन 2023 का संकल्प मतदाता सूची शुद्धिकरण के बाद ही सफल हो सकता है। इसके लिए मेरे सहित संगठन के हर एक कार्यकर्ता को अपना अपना बूथ मजबूत करना होगा। बीएलए का दायित्व सबसे बड़ा है वही बूथ का रणनीति कार भी है। बूथ कमेटियों का गठन पन्ना प्रभारी बनाया जाना और वोटरों को चिन्हित करना सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। हमें उम्मीद ही नहीं पूरा विश्वास भी है कि आप सभी अपनी जी तोड़ मेहनत से कमलनाथ को मप्र का मुख्यमंत्री बनाएंगे। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड राकेश तिवारी व जिला संगठन मंत्री सुकीर्ति भूषण जैन,आदि ने भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपनी बातें रखीं। इस विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नारायणगंज अध्यक्ष गुलाब सिंह परस्ते, बीजाडांडी अध्यक्ष रफीक मंसूरी, निवास अध्यक्ष तारा सिंह परस्ते, सहित विधानसभा के सभी मण्डलमों के अध्यक्ष,सेक्टर अध्यक्ष व बीएलए सहित कांग्रेस संगठन के निर्वाचित जनप्रतिनिधि व कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button