Seoni 29 December 2024
सिवनी यशो:- सिवनी नगर के उप नगरीय क्षेत्र भैरोगंज परतापुर रोड में स्थित श्री मां आदिशक्ति ज्वाला देवी सिद्ध पीठ मंदिर में लगातार 69 सप्ताह से प्रत्येक शनिवार को युवाओं एवं मातृशक्ति द्वारा सास्वर भक्तिमय सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है । श्रद्धा एवं भक्ति के इस संगम की ख्याति निरंतर बढते हुये श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही है । हर सप्ताह इस आयोजन को अलग अलग श्रद्धालु यजमान बनकर संपन्न कराते है । अनेक श्रद्धालु मनोकामना पूर्ति के लिये तो कुछ मनोकामना पूर्ण होने पर और कुछ श्रद्धा भाव से यहाँ यजमान बनते है । 69 वें सप्ताह के मुख्य यजमान निरंजन सिंह पिता कुंजन सिंह (पीएनबी बैंक बैतूल) ने यजमान बनकर मातारानी के दरबार मे सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा के आयोजन में श्रद्धापूर्वक पूजन – अर्चन किया और मातारानी का आशीर्वाद प्राप्त किया के पश्चात महाप्रसाद भोग अर्पित किया गया।
ज्वालादेवी सिद्ध पीठ में पिछले 69 सप्ताह से चल रहे सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ की निरंतरता श्रद्धालुओं के लिये विशेष आकर्षण और श्रद्धा का केन्द्र बन गया है । इस आयोजन में देश के अन्य राज्यों से श्रद्धापूर्वक भक्त शामिल हो रहे है वहीं अनेक श्रद्धालु यहां मनोकामना पूर्ति के लिये भी पहुंच रहे है और मनोकामना पूर्ण होने से श्रद्धा, भक्ति और विश्वास के साथ पुन: इस सिद्धपीठ में यजमान बन कर देवी और हनुमान जी का आर्शावाद प्राप्त कर रहे है ।
सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ का यह क्रम जहाँ भक्ति भाव पूर्ण है तो वहीं अनेक प्रकार के सामाजिक सारोकारों से संबंधित संदेशो का केन्द्र भी है । यहाँ श्रद्धालु पहुँचकर वर्तमान समय की समस्याओं से संबंधित और बच्चों के चरित्र निर्माण की दिशा में भी चर्चा कर बच्चों में अच्छी आदते और संस्कारों के लिये हनुमान जी की भक्ति को उपयोगी बताते है ।
मंदिर समिति के शुभम राजपूत ने बताया कि सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा की नियमित्ता के अभिनव प्रयास ने इसकी ख्याति बढ़ा दी है और इस टीम का निरंतर विस्तार हो रहा इसमें पड़ोसी जिलों के साथ अन्य राज्यों के भक्त भी जुड़ रहे है । नवयुवकों के द्वारा सास्वर सुंदरकांड पाठ एवं हनुमानजी चालीसा का पाठ भक्तिमय वातावरण का निर्माण कर रहा है । इस आयोजन में मातृशक्ति की उपस्थिती भी निरंतर बढ़ते जा रही है ।
भक्ति और श्रद्धा के साथ पाठ के पश्चात महाप्रसाद वितरण एवं भंडारा भी यजमानों के सहयोग से किया जाता है । सिद्ध पीठ ज्वाला देवी मंदिर समिति द्वारा प्रति शनिवार होने वाले सुंदरकांड पाठ में मुख्य रूप से जो भी अपने नाम से पाठ कराना चाहता है, वह यजमान बनने के लिए मंदिर समिति से संपर्क कर सकता है। आने वाले शनिवारों को विशेष बनाने के लिये युवाओं एवं मातृशक्ति में भारी उत्साह का वातावरण है । समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति का आग्रह है।
चमत्कारिक हनुमान मंदिर जाम सावली में दर्शनार्थ भारी जन सैलाब उमङ़ा




