मध्यप्रदेशसिवनी

70वां मध्यप्रदेश स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

जिला मुख्यालय सिवनी में हुआ भव्य आयोजन, कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण

Seoni 01 November 2025

सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश का 70वां स्थापना दिवस शुक्रवार, 1 नवंबर को जिलेभर में हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय सिवनी के पुलिस ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

70वां मध्यप्रदेश स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया - Seoni News
कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

 जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में विधायक दिनेश राय (मुनमुन), भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, नगरपालिका अध्यक्ष  ज्ञानचंद सनोडिया, पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता, अपर कलेक्टर सी.एल. चनाप, अपर कलेक्टर श्रीमती सुनीता खंडायत सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहीं।

संस्कृति, लोक परंपरा और गर्व की झलक

कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में मध्यप्रदेश की संस्कृति, परंपरा और लोक जीवन की झलक देखने को मिली। रंगारंग नृत्य एवं गीतों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

70वां मध्यप्रदेश स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया - Seoni News
स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों

 बच्चों को मिला प्रोत्साहन

इस अवसर पर विधायक दिनेश राय एवं

पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता ने उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले बच्चों को ₹5000-₹5000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की।

समापन में गूंजा ‘मध्यप्रदेश गान’

कार्यक्रम के अंत में सामाजिक न्याय विभाग के कला पथक दल ने भावपूर्ण ‘मध्यप्रदेश गान’ की प्रस्तुति दी,

जिसके साथ समारोह का समापन हुआ।

 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button