सिवनी के 8 युवाओं का भारतीय सेना में चयन, निःशुल्क प्रशिक्षण देने वाले गुरुओं का हुआ सम्मान
सेवाभावी शिक्षकों के मार्गदर्शन से युवाओं ने हासिल की सफलता, नगर में हुआ भव्य स्वागत समारोह
सिवनी के 8 युवाओं का भारतीय सेना में चयन, निःशुल्क प्रशिक्षण देने वाले गुरुओं का सम्मान
Seoni 20 June 2026
सिवनी यशो:- जिले के युवाओं को निःशुल्क शिक्षा एवं शारीरिक प्रशिक्षण देकर भारतीय सेना में चयनित कराने वाले सेवाभावी गुरुओं और चयनित युवाओं का नगर में भव्य सम्मान किया गया। बारापत्थर स्थित बाहुबली चौक के होटल बाहुबली में आयोजित समारोह में समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले शिक्षकों तथा सेना में चयनित युवाओं का आत्मीय अभिनंदन किया गया।
यह भी पढ़े :- प्रधानमंत्री आवास योजना: तीन हितग्राहियों का गृह प्रवेश, एक मकान का हुआ भूमिपूजन
कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल ने संरक्षक के रूप में उपस्थित होकर सेवाभावी शिक्षक राजा ठाकुर एवं सेवानिवृत्त आर्मीमैन मनोज यादव सहित भारतीय सेना में चयनित सभी युवाओं का अंगवस्त्र, पुष्पमाला एवं सम्मान-पत्र भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर मिठाई खिलाकर सभी की उपलब्धि का उत्सव मनाया गया।
संतोष अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में जहां अधिकांश लोग आर्थिक लाभ को प्राथमिकता देते हैं, वहीं ऐसे राष्ट्रसेवी शिक्षक भी हैं जो निःस्वार्थ भाव से युवाओं का भविष्य संवारने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि सेना में चयनित इन युवाओं ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे सिवनी जिले का नाम गौरवान्वित किया है।
जानकारी के अनुसार, राजा ठाकुर द्वारा एसपी बंगले के पास संचालित वैदिक कोचिंग के माध्यम से प्रतिदिन सुबह 7 से 9 बजे तक युवाओं को निःशुल्क शैक्षणिक मार्गदर्शन दिया जाता है।
वहीं सेवानिवृत्त सैनिक मनोज यादव द्वारा कमांडो एकेडमी के माध्यम से फुटबॉल स्टेडियम में प्रतिदिन सुबह 6 से 8 बजे तक युवाओं को निःशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।
यह भी पढ़े :-बच्चों संग जमीन पर बैठीं कलेक्टर, थाली का भोजन चखा और मां की तरह पूछा हालचाल
इन्हीं दोनों प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन एवं युवाओं की मेहनत के परिणामस्वरूप जिले के 8 युवाओं का भारतीय सेना में चयन हुआ है। चयनित युवाओं में अमिताभ जावरे (पतरई, कान्हीवाड़ा), शिवम पटले (डोरली, बरघाट), प्रिंस भलावी (बंडोल), लकी ऐडे (विजयपानी खुर्द, केवलारी), अजय सोनी (सिंगपुर, बरघाट), अनिकेत कटरे (बिछुआ घूरवाड़ा), अनुराग डहेरिया (महुआटोला, छपारा) एवं संदेश बिसेन (खर्रापाठ, बरघाट) शामिल हैं।
बताया गया कि चयनित युवा अब भारतीय सेना की छह माह की प्रारंभिक प्रशिक्षण प्रक्रिया के लिए देश के विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों में रवाना होंगे।
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद शर्मा, विधायक मीडिया प्रभारी मोहम्मद जिब्राईल मंसूरी, हिमांशु जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक, छात्र-छात्राएं एवं युवा उपस्थित रहे।



