मध्यप्रदेशसिवनी

98 प्रतिशत छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण, सरस्वती शिशु मंदिर ने सफलता का रिकार्ड रखा कायम

बोर्ड परीक्षा कक्षा पांचवी 98 प्रतिशत एवं आठवीं 96 प्रतिशत छात्र प्रथम श्रेणी में हुये उत्तीर्ण

Seoni 29 March 2029
सिवनी यशो:- विगत दिवस घोषित 8वीं, 5वीं कक्षाओं के परीक्षा परिणामों में सिवनी नगर कीे उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्था सरस्वती शिशु मंदिर सिवनी ने अपनी श्रेष्ठता को बरकरार रखते हुए उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्रदान कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता को पुन: प्रमाणित किया है।

विगत दिवस घोषित परीक्षा परिणामों में कक्षा 8वीं में दर्ज 100 में से 96 भैया-बहिन प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुये। बहिन वैशाली मरकाम ने 600 में से 562 अंकों के साथ 93.66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान अर्जित किया है। वहीं बहिन अंबिका सराठे ने 92.16 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय एवं भैया चंद्रेश सनोडिया ने तृतीय स्थान अर्जित किया है।

प्रदेश में स्कूल चलें हम अभियान एक से 4 अप्रैल तक

इसी प्रकार कक्षा पंचम में 106 में 104 भैया-बहिन उत्तीर्ण हुये परीक्षा परिणाम 98.11 प्रतिशत रहा जबकि अंग्रेजी माध्यम में दर्ज 23 में से 23 भैया बहिन उत्तीर्ण हुये। परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। बहिन काव्या पारधी ने 89 प्रतिशत अंको के साथ प्रथम, प्रज्ञांशी दुबे ने 87 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय एवं अंश हेडाऊ ने 85 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान अर्जित किया।

भैया -बहिनों की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुये संस्था व्यवस्थापक नितिन चौधरी, अध्यक्ष दीपक साहू, क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य अरूण जी पटेवार, उपाध्यक्ष नूपेश ठाकुर, कोषाध्यक्ष मनोज मर्दन त्रिवेदी, जिला सचिव विनीत अग्रवाल सहित समस्त विवेकानंद बाल कल्याण समिति के सदस्य एवं पदाधिकारी गण एवं समस्त आचार्य परिवार ने सफल भैया बहिनों को हार्दिक शुभकामनाएॅं देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

मेधावी छात्र हुए सम्मानित – पुरूस्कार पाकर खिले चेहरे

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!