WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

मेधावी छात्र हुए सम्मानित – पुरूस्कार पाकर खिले चेहरे

सरस्वती शिशु उच्च. माध्य. विद्यालय में ”स्थानीय कक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित

Seoni 28 March 2025
सिवनी यशो:- सिवनी नगर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था सरस्वती शिशु/उ.मा विद्यालय भैरोगंज सिवनी की स्थानीय कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा के परीक्षा परिणाम हर्षोल्लास के वातावरण में घोषित किया गया। परीक्षाफल उद्घोषणा समारोह में श्री अरूण जी पटेवार विद्याभारती क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य, श्री नितिन जी चौधरी विद्याभारती महाकोशल प्रांत सहसचिव, डॉ श्यामसिंह कुमरे रिटायर्ड कलेक्टर, श्री गजांनद पंचेश्वर जिला महामंत्री भाजपा, मनोज मर्दन त्रिवेदी कोषाध्यक्ष, रामबहोरी पटेल छिंदवाडा विभाग समन्वयक एवं विद्यालय प्राचार्य ओमप्रकाश यादव मंचासीन रहे।
समारोह का शुभारंभ मॉ सरस्वती के दीप प्रज्जवलन एवं पूजन वंदना के उपरांत हुआ।

तत्तपश्चात् मंचासीन अतिथियों का परिचय व्याख्याता कृष्णमुरारी दुबे ने किया। परिचय के उपरांत मंचासीन अतिथियों का स्वागत नरेन्द्र चौरसिया एवं शिवांशु गठोरिया ने किया। संपूर्ण परीक्षाफल का प्रतिवेदन परीक्षा प्रभारी श्री प्रकाश गुप्ता ने प्रस्तुत किया। अपने उद्बोधन में विभाग समन्वयक रामबहोरी पटेल के सफल भैया/बहिनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएॅ दी। अपने उद्बोधन में भाजपा जिला महामंत्री गजानंद पंचेश्चर के सरस्वती शिशु मंदिरो में प्रदान की जा रही देशभक्ति पूर्ण, संस्कारयुक्त शिक्षा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए राष्ट्र निर्माण में शिशु मंदिरो के योगदान की सराहना की। अपने उद्बोधन में विद्याभारती क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य अरूण जी पटेवार के विद्यार्थी जीवन ध्येय-निष्ठा, समर्पण, अनुशासन एवं परिश्रमशीलता के गुणों को अपनाने का आग्रह उपस्थित भैया-बहिनों से किया।

मेधावी छात्र हुए सम्मानित - पुरूस्कार पाकर खिले चेहरे - Seoni News

तत्पश्चात कक्षा नर्सरी से एकादश तक प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुरूस्कार मंचस्थ अतिथियों द्वारा प्रदान किये गए जिसे पाकर भैया-बहिनों के चेहरे प्रसन्नता से दीप्त हो गए। तत्पश्चात समस्त कक्षाओं के कक्षाचार्यों द्वारा अपनी अपनी कक्षा के छात्रों को परीक्षा परिणाम प्रदान किए गए। 01अप्रैल 2025 से नवीन शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होगा। 1 अप्रैल से प्रात: 7:30 बजे से नर्सरी से द्वादश तक की समस्त कक्षाएॅ विधिवत प्रारंभ होगी।

मेधावी छात्र हुए सम्मानित - पुरूस्कार पाकर खिले चेहरे - Seoni News

विद्यालय प्रशासन नेे समस्त अभिभावकों से आग्रह किया है कि 01 अप्रैल से अपने भैया-बहिनों को निर्धारित समय पर विद्यालय भेजकर उनके शैक्षणिक उन्नयन में सहभागी बने। उपरोक्त बार्षिक फल उद्घोषणा समारोह के सफल क्रियान्वयन में परीक्षा विभाग के साथ-साथ समस्य आचार्य परिवार सहयोग रहा।

एक राष्ट्र एक चुनाव, चुनाव सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम – मीना बिसेन

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!