नई दिल्ली :-किरण सिंह देव बने छत्तीसगढ़ भाजपा के नए अध्यक्ष, संगठन में लंबे समय से हैं एक्टिव
छत्तीसगढ़ में भाजपा को मिली बंपर जीत के बाद आज 21 दिसंबर को राज्य के नए प्रदेश अध्यक्ष का भी ऐलान हो चुका है। भाजपा ने किरण सिंह देव को छत्तीसगढ़ भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। बता दें कि किरण सिंह देव संगठन में कई अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं।



