छिंदवाड़ा की 52,144 बहनों के खातों में पहुंची 1.26 करोड़ की गैस अनुदान राशि
450 रुपये में गैस रिफिल योजना के तहत अप्रैल-मई की राशि अंतरित, समग्र पेंशन योजना में 1.46 लाख हितग्राहियों को मिले 34.90 करोड़ रुपये
450 रुपये गैस रिफिल योजना – छिंदवाड़ा की 52,144 बहनों के खातों में पहुंची 1.26 करोड़ की गैस अनुदान राशि
Chhindwara 11 August 2026
भोपाल/ छिंदवाड़ा यशो:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को मंत्रालय, भोपाल से 450 रुपये में गैस रिफिल योजना के अंतर्गत प्रदेश की पीएम उज्ज्वला योजना एवं गैर-पीएमयूवाई श्रेणी की लाड़ली बहना योजना की पात्र 22 लाख बहनों के खातों में 99 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की।
इसी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समग्र पेंशन योजना के अंतर्गत प्रदेश के 35 लाख हितग्राहियों के खातों में 211.53 करोड़ रुपये की पेंशन राशि का भी अंतरण किया।
छिंदवाड़ा की 52,144 बहनों को मिला लाभ
योजना के तहत छिंदवाड़ा जिले की पीएम उज्ज्वला योजना एवं गैर-पीएमयूवाई श्रेणी की लाड़ली बहना योजना की पात्र 52,144 हितग्राही बहनों के बैंक खातों में अप्रैल एवं मई 2026 की दो माह की गैस अनुदान राशि अंतरित की गई।
इन हितग्राहियों के खातों में कुल 1,26,84,148 रुपये, यानी करीब 1.27 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से पहुंचाई गई।
इस योजना का उद्देश्य पात्र महिलाओं को 450 रुपये में गैस रिफिल की सुविधा का लाभ दिलाना है, जिससे उन्हें घरेलू बजट में राहत मिल सके।
1.46 लाख पेंशन हितग्राहियों को 34.90 करोड़ रुपये
समग्र पेंशन योजना के अंतर्गत भी छिंदवाड़ा जिले के 1,46,730 हितग्राहियों के खातों में पेंशन राशि का अंतरण किया गया। जिले के हितग्राहियों के लिए कुल 3,490.80 लाख रुपये, यानी करीब 34.91 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की गई।
एनआईसी कक्ष में देखा गया लाइव प्रसारण
छिंदवाड़ा जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर कार्यालय के एनआईसी कक्ष में किया गया। कार्यक्रम में संबंधित अधिकारी एवं हितग्राही उपस्थित रहे। इस दौरान भोपाल में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा और सुना गया।
सरकार द्वारा दोनों योजनाओं के माध्यम से जिले के हजारों परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
यह भी पढ़े :-
मंडला में नर्मदा उफान पर, निचली बस्तियां खाली कराई गईं; जलाशय में मजदूर बहा, LIVE वीडियो आया सामने
आज भाजपा की जिला मासिक बैठक, प्रदेश महामंत्री डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी देंगे मार्गदर्शन



