WhatsApp Image 2026-06-16 at 6.41.56 PM
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिव्यापारसिवनी

पेट्रोल पंपो में भारी भीड़, पेट्रोल डिपो के ड्रायवरों ने शुरू की हड़ताल

सिवनी यशो:- नए साल में जिले के सभी पेट्रोल पंप ड्राई होने की स्थिति में है। आने वाले दो-चार दिन पेट्रोल डीजल ना मिलने की संभावना को देखते हुए गाड़ी मालिकों ने पेट्रोल पंपो की तरफ दौड़ लगा दी है और पेट्रोल पंपों में भारी भीड़ जमा हो रही है।
ज्ञातव्य है कि हिट एंड रन कानून के चलते ड्रायवरो ने विरोध शुरू कर दिया है और यह विरोध धीरे-धीरे बढ़ते जा रहा है। पिछले दो दिनों में सभी पेट्रोल डिपो के ड्रायवरों ने हड़ताल कर दी है जिसके चलते जिलो में पेट्रोल डीजल नहीं पहुंच पा रहा है। ऐसी स्थिति में जितना पेट्रोल डीजल पंपो में था वह बिकते हुए ड्राय की स्थिति में आ रहा है और जैसे ही यह खबर लोगों के कानो में पड़ रही है वे पेट्रोल पंपो की तरफ दौड़ लगा रहे हैं। इन पंक्तियों के लिखे जाने तक पेट्रोल पंपो में भारी भीड़ जमा हो गई है और गाड़ी मालिक अपने-अपने वाहनों को फुल करा रहे हैं। पेट्रोल डीजल की ऐसी सप्लाई सुबह तक रही तो रिजर्व स्टॉक को छोड़कर सभी पेट्रोल पंप ड्राय हो जायेंगे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button