छिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिव्यापारसिवनी

भारत सरकार जैन आचार्यो पर डाक टिकिट व 20/ का सिक्का जारी किया

विश्व की सकल जैन समाज के लिये गौरवशाली क्षण

सिवनी यशो:- युगश्रेष्ठ तपस्वी सम्राट दिगंबर जैन आचार्य श्री सन्मति सागर जी ऋषिराज के 14वे समाधि वर्ष व उनके आज्ञानुवर्ती सुशिष्य वर्तमान चतुर्थ पट्टाचार्य श्री सुनीलसागर जी महाराजके 14 वे पट्ट पदारोहण वर्ष पर माननीय भारत सरकार द्वारा 20 रु का सिक्का व डाक टिकिट जारी किया जिस पर दोनों पूज्यपाद आचार्यो के चित्र आशीष स्वरूप अंकित किए गए हैं।
दिनांक 2 जनवरी 2024 को तीन तीर्थंकरो की जन्म भूमि हस्तिनापुर उत्तरप्रदेश की पावन धरा पर पूज्यवर आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज के पावन कर कमलों से इन डाक टिकिट व सिक्कों का विमोचन विशिष्ट गणमान्य अधिकारियो की उपस्थिति में किया गया. इस अवसर पर सिवनी नगर में विराजित पूज्य आचार्य श्री विभवसागर जी महाराज की सुशिष्या पूज्य आर्यिका श्री चर्या श्री माताजी ने कहा कि हमे अपनी गुरुवादी भारतीय संस्कृति पर बहुमान है। भारत सरकार द्वारा जिन तपस्वी सम्राट स्वर्गीय तपोनिधि समाधियस्थ आचार्य श्री सन्मतिसागर जी महाराज पर एवं उनके सुशिष्य आचार्य श्री सुनीलसागर जी महाराज पर डाक टिकिट एवं 20 रूपये का सिक्का जारी कर जैन संस्कृति को जो अभूतपूर्व सम्मान दिया गया है वह निश्चित रूप से समग्र जैन समाज के लिए अत्यंत गौरव एवं हर्ष का प्रसंग है।
पूर्व मे भी अनेक अवसरों पर भगवान महावीर गोमटेश बाहुबली,आचार्य शांतिसागर, विमलसागर, ज्ञानसागर,विद्यासागर ,विद्यानंद आदि अनेक जैन मुनिराजों पर प्रमुख जैन प्रतीकों के साथ डाक टिकिट,सिक्के एवं लिफाफे आदि जारी किए जाते रहे है।
हमारे भारत राष्ट्र को ऐसे ही तपस्या एवं साधना में रत ज्ञानी ध्यानी संत महापुरुषों से समग्र विश्व में विश्वगुरू होने का बहुमान सम्मान एवं गौरव प्राप्त हुआ करता है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button