क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनीहेल्थ

प्रसव के दौरान महिला की मौत, कलेक्टर एफआईआर के दिये निर्देश

मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, कहा यह हत्या है

सिवनी यशो:- प्रसव कराने के नाम पर चिकित्सों द्वारा परिजनों से वसूली की जाती है और प्रसव कराते समय लापरवाही की जाती है जिससे जच्चा और बच्चा को खतरा बना रहता है इसी प्रकार का मामला लखनादौन शासकीय अस्पताल में आया है जहाँ शासकीय चिकित्सक ने पति के साथ मिलकर एक महिला का प्रसव कराया और महिला की मौत हो गयी परिजनों का आरोप है कि महिला चिकित्सक का पति शासकीय सेवा में भी नहीँ और उसके द्वारा यह आपरेशन करने से महिला की मौत हो हुई है । महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया । पीडितो का पूरा मामला जब जिला कलेक्टर के संज्ञान में आया तब जिला कलेक्टर ने महिला डाक्टर एवं उसके पति पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिये ।

प्रसव के दौरान महिला की मौत, कलेक्टर एफआईआर के दिये निर्देश - Seoni News

जानकारी के अनुसार जिले के लखनादौन सिविल अस्पताल में बीते बुधवार को ग्राम जोबा की गर्भवती महिला विनीता राजपूत को प्रसव कराने के लिये परिजन पहुँचे थे जहां प्रसव के बाद महिला ने बच्चे को जन्म दिया और उसकी हालत बिगड़ गई। लगभग 5 घंटे बाद उसकी की मौत गई। इसके बाद परिजनों ने महिला डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। परिजनों का कहना था कि विनीता राजपूत के प्रसव में डॉक्टर बीथी जैन ने लापरवाही बरती तथा प्रसव के लिये श्रीमती जैन ने अपने डाक्टर पति संजय जैन को बुलाया था जो सिविल अस्पताल में पदस्थ नहीं है और प्रसव के बाद लापरवाही बरती गयी जिसके कारण विनीता की हालत खराब हो गई और लगभग 5 घंटे बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि डिलेवरी के बाद भी डॉक्टर वीथी जैन ने विनीता से मिलने नहीं दिया। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश दी।

परिजनों ने रूपए मांगने का आरोप लगाया

घटना के बाद हंगामा कर रहे मृतका के स्वजनों ने डाक्टर बीथी जैन पर डिलेवरी के पहले रुपये मांगने के आरोप भी लगाए। साथ ही डाक्टर को रुपये देने की बात भी कही। स्वजनों का कहना था कि डाक्टर बीथी जैन ने डिलेवरी करने और उसके बाद उपचार करने में लापरवाही बरती है, जिसके कारण महिला विनीता की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद स्वजनों ने एसडीएम को शिकायत सौंपकर डाक्टर पर कार्रवाई की मांग की है।

प्रसव के दौरान महिला की मौत, कलेक्टर एफआईआर के दिये निर्देश - Seoni News

प्रसव के पांच घंटे बाद हो गई मौत

परिजनों का कहना है कि बुधवार को दोपहर 12.7 बजे महिला की डिलेवरी की गई। जिसमें महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद महिला को वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। यहां लगातार महिला के शरीर से रक्त स्राव होने के कारण महिला की शाम करीब 5.30 बजे मौत हो गई। स्वजनों का कहना था कि लगातार रक्त स्राव होने के कारण महिला को अच्छे अस्पताल में उपचार कराने की बात डाक्टर से की गई लेकिन डाक्टर बीथी जैन ने महिला को कही भी नहीं ले जाने दिया। साथ ही लापरवाही बरती। इसके कारण महिला की मौत हो गई।

डॉ. बीथी जैन पर दर्जनों मामले

परिजनों का कहना है कि डॉक्टर बीथी जैन की लापरवाही से दो छोटे बच्चो के सिर से माँ का साया उठ गया । बताया जाता है कि सिविल अस्पताल की डाक्टर बीथी जैन के ऊपर दर्जनों मामलों में अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है। इसके पहले भी अनेक मामलों में विवाद की स्थिती निर्मित हुई है और डाक्टर वीथी जैन पर लापरवाही के आरोप लगते रहे है परंतु कोई नहीं हुई ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button