छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

पं.दीनदयाल उपाध्याय जी के बताये मार्ग पर चलकर भारत विकसित राष्ट्र बन रहा है – आलोक

सेवा निवृत अधिकारी – कर्मचारियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

पं.दीनदयाल उपाध्याय जी के बताये मार्ग पर चलकर भारत विकसित राष्ट्र बन रहा है - आलोक - Seoni News
सिवनी यशो:- पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी ने भारतीय संस्कृति और विरासत को केन्द्र में रखकर देश को आगे ले जाने का मार्ग दिखाया हम आज उसी मार्ग पर बढ़ते हुये भारत को विकसित होते हुये देख रहे है । हम सभी कार्यकत्र्ताओं की जिम्मेदारी है कि उनके बताये मार्ग पर आगे बढ़ते हुये उनके सपनों और संकल्पों को पूरा करें । इस आशय की बात भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे द्वारा आज पार्टी के पितृ पुरूष पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की पुण्य तिथि के अवसर पर आयोजित समर्पण दिवस कार्यक्रम के अवसर पर कहीं ।
कार्यक्रम में उपस्थित सांसद डाँ. ढालसिंह बिसेन द्वारा कहा गया कि समाज के गरीब से गरीब व्यक्ति के कल्याण का दर्शन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने 1950 के दशक में दिया था वे कहा करते थे कि सरकार में बैठे नीति निर्माता को कोई भी नीति बनाते समय यह विचार करना चाहिये कि यह नीति समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति यानि गरीब व्यक्ति का क्या भला करेगी । इसी मंत्र का पालन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली हमारी सरकार कर रही है । इसके साथ ही विकसित, मजबूत और गौरवशाली भारत का जो सपना पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी ने देखा था उसे भी हम आज पूरा होते हुये देख रहे है ।
भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दुबे एवं सांसद डाँ. बिसेन की उपस्थिती में भाजपा के नवीन सदस्यता अभियान प्रभारी सुजीत जैन द्वारा मेडिकल रीप्रेजन्टेटिव विनय सनोडिया, शैलेन्द्र सिंह , शिव पंचेश्वर, साकेत सोनी, सेवा निवृत्त कर्मचारी महिन्द्र मिश्रा, नंदलाल चौकसे श्री उपाध्याय सहित सैकड़ो सेवा निवृत्त कर्मचारियों को भााजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई गयी । इस अवसर पर श्री जैन ने कहा कि यह बहुत ही प्रसन्नता का विषय है कि शासकीय सेवा में लंबे समय तक काम करने वाले कर्मचारी सेवा निवृत्त होने के पश्चात राष्ट्रीय विचारधारा के साथ जुड़कर काम करने के लिये उत्साहित है । सभी नवागत सदस्यों का पार्टी से जुडऩे पर हम स्वागत करते है ।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री अजय डागोरिया, जिला मंत्री डाँ अभिजीत सिंह चौहान, पीयुष दुबे भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक दुबे किसान मोर्चा के जिला महामंत्री शिवसनोडिया उपस्थित रहे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button