विधानसभा क्षेत्र के 78 ग्रामों का सघन जनसंपर्क सायकल से किया सिवनी विधायक ने
पदाधिकारियो, कार्यकर्ताओं की उपस्थिति मे किया दर्शन पूजन
सिवनी यशो:- सोमवार 26 फरवरी को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा विधानसभा क्षेत्र की परिक्रमा पूर्ण कर श्री राम के जयघोष के साथ विधिवत समापन किया गया। विधायक श्री राय द्वारा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी संगठन की मंशानुरूप क्षेत्रांतर्गत गांव चलो अभियान के तहत निकाली जा रही सायकल यात्रा के आज छठवें दिवस विधानसभा क्षेत्र की परिक्रमा पूर्ण करने उपरांत शुक्रवारी स्थित श्री राम मंदिर मे विधिवत पूजन अर्चन कर जय श्री राम के जयघोष के साथ समापन हुआ। आज निर्धारित कार्यक्रम अनुसार विधायक श्री राय ने सायकल यात्रा के छठवें दिवस प्रात: 07:00 बजे ग्राम करकोटी से यात्रा आरंभ कर ग्राम चीचबंद, छिंदबर्री, डुंगरिया, आमाझिरिया, डूंडासिवनी होते हुए सायकल यात्रा पूर्ण कर सिवनी नगर के शुक्रवारी मे स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचे। जहां पर आपने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति मे मंदिर मे प्रभु श्री राम जी के दर्शन व विधिवत पूजन अर्चन एवं सभी की सुख-समृद्धि की मंगल कामनाएं कर जय श्री राम के जयघोष के साथ सायकल यात्रा का गरिमामय समापन किया। संपूर्ण सायकल यात्रा के दौरान विधायक श्री राय ने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 270 किलोमीटर की यात्रा तय कर 78 ग्रामों मे भ्रमण एवं जनसंपर्क करते हुए ग्रामीण बंधुओं की समस्याओं को सुना तथा निराकरण किया। इस अवसर पर सर्वश्री युवराज सिंह राहंगडाले जिलाध्यक्ष भाजयुमो, रामजी चंद्रवंशी भाजपा मंडल अध्यक्ष, कपिल पांडे , नरेन्द्र ठाकुर पूर्व जिला उपाध्यक्ष, बृजेश राजपूत, श्याममिलन पांडे, रुद्रदेव राहंगडाले, संजय सोनी नगराध्यक्ष, श्याम ब्रम्हवंशी, बसंत कटरे, अहफाज खान, हेमंत टेंभरे, चंदू बघेल, रंजीत राय, प्रदीप रजक, जित्तू धुर्वे, दिनेश धुर्वे, ओमकार कुमरे, सरदार बिसेन, कृपा शंकर ऐडे, जुगल बिरहोले, गिरधारी पटेल, संजय ठाकरे जितेन्द्र ठाकुर निज सहायक, सहित जेष्ठ-श्रेष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रही।




