सिवनीमध्यप्रदेश

‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’ सम्मान: सुनीता सनोडिया और कमलकिशोर चौधरी सम्मानित

कलेक्टर नेहा मीना की पहल से उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को मिल रहा प्रोत्साहन, फार्मर रजिस्ट्री और वन विभाग के कार्यों में उल्लेखनीय योगदान

सिवनी में ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’ सम्मान, सुनीता और कमलकिशोर सम्मानित

Seoni, 01 October 2026
सिवनी यशो:- जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कलेक्टर नेहा मीना की पहल पर शुरू की गई ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’ सम्मान योजना के तहत सितंबर माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस बार तहसीलदार कार्यालय सिवनी में पदस्थ पटवारी सुनीता सनोडिया और दक्षिण सिवनी वनमंडल में पदस्थ कनिष्ठ तकनीकी अधिकारी कमलकिशोर चौधरी को उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

सिवनी में एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ सम्मानित सुनीता सनोडिया और कमलकिशोर चौधरी
सिवनी में सितंबर माह के एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ सम्मान से सुनीता सनोडिया और कमलकिशोर चौधरी सम्मानित।

फार्मर रजिस्ट्री में सुनीता सनोडिया का उल्लेखनीय प्रदर्शन

सितंबर माह के लिए पटवारी सुनीता सनोडिया का चयन फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार उनके पास कुल 1017 बकेट में से 605 बकेट क्लियर किए गए, जो 59.39 प्रतिशत है। फार्मर रजिस्ट्री से जुड़े कार्य में उनके प्रदर्शन को जिले में उल्लेखनीय माना गया। इसके साथ ही उन्होंने अपने दायित्वों का निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया।

वन विभाग के विभिन्न कार्यों में कमलकिशोर चौधरी का योगदान

दक्षिण सिवनी वनमंडल में पदस्थ कनिष्ठ तकनीकी अधिकारी कमलकिशोर चौधरी को वन विभाग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों के प्रभावी संपादन के लिए सम्मानित किया गया।

उन्होंने वन भू-अभिलेख, वन संरक्षण अधिनियम (FCA) के प्रकरण, परिवेश पोर्टल, वन अधिकार अधिनियम (FRA) से जुड़े मामले, वन व्यवस्थापन संबंधी पत्राचार तथा वन एवं राजस्व सीमा विवादों से संबंधित कार्यों का दायित्वपूर्ण ढंग से निर्वहन किया।

इसके अलावा वनग्राम, हेमर रख-रखाव, एफआरए के तहत प्राप्त गैर-वन भूमि की अधिसूचना प्रकाशन, खनिज प्रकरण, एनओसी पोर्टल, अतिक्रमण प्रकरण, स्टोर रिटर्न तथा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से संबंधित प्रकरणों पर भी कार्य किया गया।

कमलकिशोर चौधरी ने भूमिगत ओएफसी लाइन एवं पेयजल पाइपलाइन, कार्य आयोजना क्रियान्वयन, एमएस कार्ड, एमएस एक्सेल, ऑनलाइन परिवेश पोर्टल और वन विभाग के भू-अभिलेख से संबंधित विभिन्न पोर्टलों पर भी कार्य किया।

उत्कृष्ट कार्य से बढ़ता है कर्मचारियों का मनोबल: कलेक्टर

कलेक्टर नेहा मीना ने कहा कि प्रशासन की कार्यक्षमता और जनसेवा की गुणवत्ता बेहतर बनाने में मैदानी स्तर पर कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों के प्रयासों को पहचान और प्रोत्साहन मिलने से उनका मनोबल बढ़ता है और अन्य कर्मचारियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने कहा कि ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’ पहल के माध्यम से जिले में उत्कृष्ट कार्य संस्कृति, जवाबदेही और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। प्रत्येक माह विभिन्न विभागों के ऐसे अधिकारी-कर्मचारियों का चयन कर सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपने दायित्वों का निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए उल्लेखनीय परिणाम दिए हैं।

कार्यक्रम में अपर कलेक्टर नीलमणि अग्निहोत्री, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रशांत उइके सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :-

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर गौंधुली वृद्धाश्रम में वरिष्ठजनों का सम्मान

10 साल से जारी परंपरा: 28 सदस्यीय दल मां शारदा के दर्शन को मैहर पैदल रवाना

नगर परिषद के टैक्स वसूली के खिलाफ उबाल, बगलई में हजारों ग्रामीणों का प्रदर्शन

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान

https://en.wikipedia.org/wiki/Employee_of_the_Month_(2006_film)

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!