WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
खेलछिंदवाड़ाटेक्नोलॉजीदेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविचारव्यापारसिवनीहेल्थ

पीजी कॉलेज बनेगा पीएम एक्सीलेंस कॉलेज

उच्च शिक्षा में जिले को मिली सौगात

 

सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश के चुनिंदा कॉलेजों में उच्च स्तरीय उच्च शिक्षा और बेहतर अध्ययन अध्यापन सुविधाएँ उपलब्ध कराने की महत्वाकांक्षी योजना के तहत सिवनी जिले के पीजी कॉलेज का चयन किया गया है। अब, पीजी कॉलेज को आगामी सत्र से पीएम एक्सीलेंस कॉलेज कहा जाएगा।
पीएम एक्सीलेंस कॉलेज बनने से जहाँ कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं के साथ बेहतरीन शिक्षण संसाधन उपलब्ध होंगे, वही दूसरी ओर सिवनी जिले के विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय अध्ययन अध्यापन सुविधाएँ भी मिलेंगी। जिले के छात्र छात्राओं को देश के प्रतिष्ठित संस्थानों से कैम्पस सिलेक्शन के अवसर भी मिलेंगे।
पीजी कॉलेज के मीडिया प्रभारी प्रोफेसर सत्येन्द्र कुमार शेन्डे और क्रीड़ाधिकारी के सी राउर ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के तहत परंपरागत विषयों के अलावा कई अन्य व्यावसायिक विषयों का भी समावेश किया गया है। इन विषयों के अध्यापन के लिए प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस की भी नियुक्ति की जाएगी। पीएम एक्सीलेंस कॉलेज का दर्जा मिलने से जिले को फायदा होगा।
” पीजी कॉलेज को पीएम एक्सीलेंस कॉलेज का दर्जा हासिल होने से जिले के युवाओं को व्यावसायिक लाभ होगा। बेहतर शिक्षण सुविधाएँ उपलब्ध होगी। ”
डॉ रविशंकर नाग
प्राचार्य, पीजी कॉलेज, सिवनी

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!