मध्यप्रदेशछिंदवाड़ाराजनीति

महिला विरोधी चेहरा बेनकाब: संविधान संशोधन विधेयक रोककर विपक्ष ने नारी शक्ति का किया अपमान—शेषराव यादव

भाजपा जिलाध्यक्ष का तीखा हमला, कहा—सत्ता की राजनीति में महिलाओं के अधिकारों से समझौता

महिला विरोधी चेहरा बेनकाब कांग्रेस सहित इंडी गठबंधन के दलों पर तीखा हमला

Chhindwara 18 April 2026
छिंदवाड़ा यशो:- भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक-2026 के पारित नहीं हो पाने पर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, डीएमके, समाजवादी पार्टी सहित इंडी गठबंधन के दलों पर तीखा हमला बोला है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उसकी राजनीति केवल सत्ता के लिए है, महिलाओं के सम्मान और अधिकारों से उसका कोई वास्तविक सरोकार नहीं है।

“विपक्ष ने महिलाओं के विश्वास के साथ विश्वासघात किया”

श्री यादव ने कहा कि संसद के भीतर जिस तरह इस महत्वपूर्ण विधेयक को रोका गया, वह देश की करोड़ों माताओं, बहनों और बेटियों के विश्वास के साथ खुला विश्वासघात है। जो दल सार्वजनिक मंचों पर महिला सम्मान की बात करते हैं, वही संसद में महिलाओं को अधिकार देने वाले प्रयासों के सामने बाधा बनते हैं।

भाजपा सरकार की योजनाओं का उल्लेख

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने महिला सशक्तिकरण को जमीनी स्तर पर लागू किया है। उज्ज्वला योजना के माध्यम से महिलाओं को धुएं से राहत, प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वामित्व का अधिकार, सुकन्या समृद्धि योजना से बेटियों का सुरक्षित भविष्य, मातृत्व वंदना योजना से आर्थिक सहयोग तथा मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना जैसी पहल ने महिलाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

“विपक्ष का असली चेहरा उजागर”

श्री यादव ने कहा कि इन सभी प्रयासों के बावजूद विपक्ष की राजनीति ने यह स्पष्ट कर दिया है कि इंडी गठबंधन का वास्तविक चरित्र महिला सशक्तिकरण के विपरीत है और वह केवल अवसरवादी राजनीति करता है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button