छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिव्यापारसिवनी

ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों से मिले पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह

कहा सरकार और भाजपा आपके साथ है, नुकसानी की होगी भरपाई – राकेश पाल सिंह

ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों से मिले पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह - Seoni News

केवलारी यशो:- मंगलवार 19 मार्च को पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह ने केवलारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम, मझगवा, देवरी, बिनेका, थावरी, बरेली, घटेरी, रावठान ,चिडी, सुकवाह, सुनवारा, खेड़ा, खिऱखिऱी, अमोली,अमानाला, तिघरा, रेपुरा, दोन्दावानी, नोनिया, बोरया, चारगांवा, हरदुली का दौरा कर ओलावृष्टि से हुई फसल नुकसानी का जायजा लिया । बतादें कि यहाँ गत 18 मार्च को जमकर अतिवृष्टि एंव ओलावृष्टि हुई थी । आलोवृष्टि से क्षतिग्रस्त पीडि़त किसान भाइयों से पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह ने मुलाकात कर उनकी पीडा सुन उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार आपके साथ है निराश होने की आवश्यकता नहीं है । किसानों के खेतो में पहुँचकर उनकी फसलों का जायजा लिया। केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह ने दूरभाष के माध्यम से राजस्व विभाग के तहसीलदार एंव अधिकारीयो से बात कर जल्द ही किसान भाइयों की फसलों का सर्वे उचित मुआवजा दिये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने की बात कही । श्री पाल ने कहा कि किसी भी किसान भाई के साथ किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दूँगा। भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री और पूरी सरकार किसानों के साथ है इस आपदा के समय पूरी राहत दी जायेगी । किसान भाई अपने खेतों में खून पसीना बहाते हैं, तब फसल पैदा होती है । इस प्रकार की प्राकृतिक आपदा आना किसान भाइयों के लिए बहुत मुश्किल एंव कठिन समय हैं। मैं अपने किसान भाइयों के साथ खड़ा हूँ। हमारे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी किसान भाइयों के साथ हैं। पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह के साथ इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष नवल श्रीवास्तव, जसवंत बघेल, संतकुमार राय, रामरंजन बघेल, अशोक चंद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष धनोरा सुजीत मिश्रा,हरिश्चंद्र चंद्रवंशी, रविंद्र तिवारी, जय मिश्रा, नीलेश जैन, मंडल अध्यक्ष छपारा पंकज जोलदेव,स्वर्णिम साहू,मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा धनोरा विनय राय मोनू,प्रह्लाद राय,सुजीत राय,सतीश राय,कैलाश राय, रामगोपाल राय,सुजान बघेल एवं ग्रामीण जनों,किसान भाइयों की उपस्थिति रहीं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button