मध्यप्रदेशछिंदवाड़ाहेल्थ

गर्भवती महिलाओं के लिए जिला अस्पताल में विशेष एएनसी कैंप, विशेषज्ञों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की गर्भवती महिलाओं की जांच, समय पर पहचान और उपचार पर दिया जोर

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत एएनसी कैंप आयोजित

Chhindwara 26 July 2026
छिंदवाड़ा यशो:- कलेक्टर हरेंद्र नारायन के मार्गदर्शन एवं सिविल सर्जन श्रीमती कंचन दुबे के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के तहत एएनसी (एंटीनटल चेकअप) कैंप का आयोजन किया गया।

शिविर का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं, विशेषकर हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी (HRP) वाली महिलाओं की समय पर पहचान कर उन्हें एक ही स्थान पर गुणवत्तापूर्ण जांच, उपचार एवं विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराना था।

शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता पाठक, डॉ. दीपी महाजन एवं डॉ. शीतल गढ़पाले ने गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।

विशेषज्ञों और नर्सिंग स्टाफ की रही सक्रिय भूमिका

नर्सिंग इंचार्ज सुरेखा मसीह के नेतृत्व में नर्सिंग ऑफिसर मीना धुर्वे, बन्ना पवार, प्रीति वेस एवं अनिता सोनी सहित समस्त नर्सिंग स्टाफ ने शिविर में सक्रिय सहभागिता निभाई।

वहीं एमएच कोऑर्डिनेटर स्वर्णलता यादव, लैब टेक्निशियन तथा जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का उद्देश्य प्रत्येक गर्भवती महिला को समय पर गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराकर सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करना है।

यह भी पढ़े :-

मिशन शक्ति अभियान: छात्राओं को महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन और अधिकारों की दी जानकारी

सिद्धपीठ ज्वाला देवी मंदिर में 151वां संगीतमय सुंदरकांड संपन्न, भक्ति के साथ शिक्षा, पर्यावरण और नशामुक्ति का संदेश

मध्य प्रदेश में 4 नए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा फैसला

JEE से NEET और फिर IISER तक… अमृता सिंह की सफलता का तिहरा धमाका 

https://www.amarujala.com/video/haryana/rewari/video-former-minister-dr-banwari-lal-listened-to-mann-ki-baat-with-party-workers-in-bagthala-village-bawal-rewari-2026-07-26

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button