बालाघाटमध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

दिनेश राय मुनमुन ने किया मतदान, मतदाताओं से मतदान करने की अपील की

दिनेश राय मुनमुन ने किया मतदान, मतदाताओं से मतदान करने की अपील की - Seoni Newsसिवनी यशो:- शुक्रवार 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान में मध्यप्रदेश के 06 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान सुबह 07 बजे प्रारंभ हुआ । बालाघाट सिवनी लोकसभा क्षेत्र की सिवनी विधानसभा क्षेत्र में प्रात: से ही ही मतदान को लेकर मतदाताओं गजब का उत्साह दिखा । सिवनी विधायक  दिनेश राय मुनमुन, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, जिला भाजपा के उपाध्यक्ष एवं सिवनी विधानसभा प्रभारी संतोष अग्रवाल उत्तर मंडल के अध्यक्ष संजय पप्पू सोनी सहित अनेक कार्यकत्र्ता ने मतदान कर आम मतदाताओं से मतदान करने की अपील की । बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 15 निर्वाचन के लिए बाबरिया स्थित मतदान क्रमांक 202 मे जाकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। मतदान के पश्चात विधायक  दिनेश राय मुनमुन  ने कहा कि मैने अपना मतदान किया है आप सब काम छोड़कर राष्ट्रहित के लिए मतदान करे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button