WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्ममध्यप्रदेशमनोरंजनसिवनी

उर्स के कार्यक्रम में केवलारी विधायक ने की शिरकत

छपारा यशो:- कौमी एकता के प्रतीक अजीमुश्शान बली हजरत सैयद शाह रहमतुल्ला अलह डॉक्टर कॉलोनी महावीर वार्ड छपारा में स्थित दरगाह में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 15 मई को सैयद उर्स कमेटी के द्वारा शमा महफिल शानदार कव्वाली का कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केवलारी के विधायक ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह ने कार्यक्रम में शिरकत की सर्वप्रथम उन्होंने हजरत की दरगाह में चादर पेश की, तत्पश्चात शानदार कव्वाली के कार्यक्रम में आए हुए कव्वालों का पुष्पमालाओ से स्वागत किया ।

कव्वालों की हौसला अफजाई के लिए उन्हें पुरस्कार भी दिया । इस अवसर पर ठाकुर रजनीश सिंह, जूजर हुसैन, अखिलेश सोनी, देवेंद्र सिंह ठाकुर, श्याम सुंदर अवधिया, घनश्याम साहू, बिलाल अंसारी, वाहिद पटेल, इबरार अंसारी, अल्ताफ अंसारी, फहीम खान, अग्रवाल जी, सोनी जी, उपस्थित रहे ।

अतिथियों का सैयद शाह उर्स कमेटी के द्वारा स्वागत किया गया कुछ समय अतिथियों ने शानदार नाते कलाम सुना इस अवसर पर विधायक ठाकुर रजनीश सिंह ने उपस्थित जनो को संबोधित किया और उन्होंने पुरानी बातें याद दिलाई और कहा सभी को उर्फ के इस मुबारक मौके पर बहुत-बहुत स्वागत अभिनंदन वंदन कर बधाई शुभकामनाएं देता हूं। उर्स कमेटी के अध्यक्ष ने सभी प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोगियों शुभचिंतकों कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वालों सहित सभी का आभार व्यक्त किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!