धर्मसिवनी

शोभायात्रा दोपहर 01 बजे मठ मंदिर से प्रारंभ – परशुराम जयंती 2026 सिवनी

पूर्व गृहमंत्री पं. नरोत्तम मिश्रा की विशेष उपस्थिति

सिवनी यशो :- भृगुकुल नंदन भगवान श्री परशुराम जी के प्राकट्य महोत्सव के अवसर पर इस वर्ष परशुराम जयंती 2026 का भव्य आयोजन 19 अप्रैल, रविवार को नंदीकेश्वर धाम, डूण्डा सिवनी स्थित ब्राह्मण समाज मंगल भवन प्रांगण में किया जाएगा।

ब्राह्मण समाज जिला अध्यक्ष पं. दिलीप कुमार तिवारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पं.राजेश कुमार त्रिवेदी तथा पार्षद पं विजय मिश्र (गोलू पंडित) ने समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता की अपील की है।

🚩 शोभायात्रा दोपहर 01 बजे मठ मंदिर से प्रारंभ

कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 01:00 बजे सिवनी नगर के प्राचीन मठ मंदिर प्रांगण से भव्य शोभायात्रा प्रारंभ होगी। यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नंदीकेश्वर धाम, डूण्डा सिवनी पहुंचेगी।

नंदीकेश्वर धाम पहुंचने पर यह शोभायात्रा एक विशाल धर्मसभा में परिवर्तित हो जाएगी, जहां सनातन संस्कृति और धर्म पर विचार रखे जाएंगे।

पूर्व गृहमंत्री होंगे शामिल

इस भव्य शोभायात्रा में पूर्व गृहमंत्री पं. नरोत्तम मिश्रा विशेष रूप से शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाएंगे।

आयोजकों ने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक उत्सव नहीं बल्कि सनातन संस्कृति, सामाजिक एकता और धर्म जागरण का एक ऐतिहासिक पर्व है। समाजजनों से अपील की गई है कि वे अपने-अपने वाहनों सहित अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएं।

|| परशुराम जयंती 2026 – सनातन संस्कृति का भव्य महापर्व ||

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button